नेशनल हाईवे पर मौत का जाल: तपसी में जलजमाव और जानलेवा गड्ढों से हाहाकार, क्या बड़े हादसे का इंतज़ार कर रहा प्रशासन?



जामुड़िया. राष्ट्रीय राजमार्ग-60 इन दिनों यात्रियों के लिए सुरक्षित सफर के बजाय हादसों का मार्ग बनता जा रहा है. जामुड़िया के तपसी पेट्रोल पंप के समीप सड़क पर लंबे समय से जमा गंदा पानी और गहरे गड्ढे राहगीरों की जान के दुश्मन बने हुए हैं. प्रशासनिक अनदेखी का आलम यह है कि शिकायतों के अंबार के बावजूद नेशनल हाईवे अथॉरिटी कुंभकर्णी नींद में सोया हुआ है.


हादसे की गवाह बनी सड़क: पलट गई टोटो

शुक्रवार को इस बदहाल सड़क ने एक और हादसे को जन्म दिया. एक युवती अपने पिता के साथ टोटो पर सवार होकर पंजाबी मोड़ से बस पकड़ने जा रही थी, तभी पेट्रोल पंप के पास गड्ढे और पानी की वजह से टोटो अनियंत्रित होकर पलट गई. गनीमत रही कि टोटो की रफ्तार कम थी और कोई गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन डरी-सहमी युवती सड़क पर ही रोने लगी. स्थानीय लोगों ने दौड़कर टोटो को सीधा किया और यात्रियों को आगे के लिए रवाना किया.


नाली का पानी और 'बैरिकेड' का झुनझुना

क्षेत्रवासियों का आरोप है कि समस्या की जड़ नाले का पानी है, जो सड़क पर बह रहा है. स्थानीय निवासी सम्मेलन मंडल ने बताया, "हमने ब्लॉक स्तर पर गुहार लगाई, लेकिन अधिकारी इसे राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग का मामला बताकर पल्ला झाड़ लेते हैं. वर्तमान में प्रशासन ने गड्ढों के पास केवल एक बैरिकेड लगा दिया है, जो किसी समाधान के बजाय केवल चेतावनी भर है.स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द स्थायी समाधान नहीं हुआ, तो वे सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन करेंगे.


प्रशासन की उदासीनता पर उठे सवाल

पिछले एक साल से अधिक समय से बनी इस स्थिति पर आक्रोश व्यक्त करते हुए प्रोसेनजीत बनर्जी ने कहा कि इस सड़क को देखकर यकीन ही नहीं होता कि यह कोई राष्ट्रीय राजमार्ग है. प्रतिदिन लाखों गाड़ियों की आवाजाही के बावजूद जलजमाव का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है.लोगो ने अपनी मांग रखते हुए कहा कि सड़क पर जलजमाव रोकने के लिए ड्रेनेज सिस्टम दुरुस्त हो,जानलेवा गड्ढों की जल्द से जल्द कंक्रीट मरम्मत की जाए.रात के समय होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए उचित प्रकाश व्यवस्था हो.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार