सिलीगुड़ी के युवक की गोवा नाइट क्लब हादसे में मौत, परिजनों में शोक



सिलीगुड़ी (पीबी टीवी): सिलीगुड़ी महकमे क के बागडोगरा के रहने वाले 24 वर्षीय युवक सुभाष छेत्री की गोवा के एक नाइट क्लब में गैस सिलिंडर विस्फोट से हुई भीषण आग में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, बीते दिन जब यह दुर्घटना हुई, सुभाष रसोईघर में खाना बनाने के काम में व्यस्त थे।


करीब दो साल पहले सुभाष रसोइए के रूप में नौकरी करने के लिए उस नाइट क्लब में गए थे। घटना की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। घर पर उसकी मां टोंका माया छेत्री ही रहती हैं, जो बेटे की मौत की खबर सुनकर बेसुध होकर रो पड़ीं।


दूसरी ओर, उसकी बहन उर्मिला छेत्री ने बताया कि पहले उन्होंने टीवी पर खबर देखकर जाना कि उनका भाई गंभीर रूप से घायल है, लेकिन बाद में पुष्टि हुई कि हादसे में उसकी मौत हो गई। उर्मिला ने नाइट क्लब प्रबंधन के खिलाफ गहरी नाराज़गी व्यक्त करते हुए कहा कि वहां उचित अग्नि सुरक्षा प्रणाली नहीं थी, जिसके कारण उनके भाई की जान गई। उन्होंने सरकार से पूरे मामले की जांच करने की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार