जय बांग्ला' बोलने वालों की खैर नहीं: अर्जुन सिंह ने नैहाटी में पार्थ भौमिक को दी खुली



 चुनौतीनैहाटी/ कोलकाता  (पीबी टीवी ):बैरकपुर के पूर्व सांसद और भाजपा नेता अर्जुन सिंह ने नैहाटी में एक जनसभा के दौरान तृणमूल कांग्रेस के मंत्री पार्थ भौमिक को सीधी चुनौती देते हुए विवादित बयान दिया है। उन्होंने 'जय बांग्ला' के नारे को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए हिंसा की चेतावनी दी है।




गुरुवार शाम नैहाटी के 'गोरुर फाँड़ी' मोड़ पर आयोजित 'परिवर्तन संकल्प सभा' को संबोधित करते हुए अर्जुन सिंह ने कहा, "मैंने उस दिन गारुलिया की सभा में यह बात नहीं कही थी, लेकिन अब कह रहा हूँ और पार्थ भौमिक के घर के पास जाकर भी यही कहूंगा। यह 'जय बांग्ला' बांग्लादेश का नारा है।"





अर्जुन सिंह ने बांग्लादेश की मौजूदा स्थिति का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि वहां जिहादी तत्व 'जय बांग्ला' के नारे लगाकर अत्याचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "बांग्लादेश के जिहादी इसी 'जय बांग्ला' के नारे के साथ वहां दीपू दास जैसे लोगों को जिंदा जला रहे हैं। अगर पश्चिम बंगाल में 'जय बांग्ला' बोलने वालों के हाथों सनातनी हिंदू प्रताड़ित होंगे, तो मैं उन्हें पीटूंगा-पीटूंगा और बार-बार पीटूंगा।"अर्जुन सिंह का यह बयान ऐसे समय में आया है जब सीमावर्ती इलाकों में बांग्लादेश संकट को लेकर पहले से ही तनाव की स्थिति है। उनके इस 'पीटने' वाले बयान पर तृणमूल कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि अर्जुन सिंह इस मुद्दे के जरिए हिंदू मतों के ध्रुवीकरण की कोशिश कर रहे हैं और सीधे तौर पर ममता सरकार के पसंदीदा नारे पर हमला बोल रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर