बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या के खिलाफ रानीगंज में विहिप का गर्जन

नेताजी मोड़ पर विरोध सभा आयोजित; विहिप ने कहा- एकजुट होने का समय आ गया है।



रानीगंज: बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के युवक दीपू दास की निर्मम हत्या के विरोध में आज विश्व हिंदू परिषद (VHP) की ओर से रानीगंज के नेताजी मोड़ पर एक विरोध सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश में हो रहे अत्याचारों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।


सभा को संबोधित करते हुए विहिप के आसनसोल जिला अध्यक्ष मनीष कुमार शर्मा ने कहा कि बांग्लादेश में जिहादी मानसिकता वाले लोगों का कब्जा हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि दीपू दास पर 'ईश निंदा' का झूठा बहाना बनाकर उसे मौत के घाट उतार दिया गया, जिसकी जितनी निंदा की जाए वह कम है। शर्मा ने जोर देकर कहा कि बांग्लादेश की इस हृदयविदारक घटना ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अब सभी हिंदुओं को एकजुट होने की सख्त जरूरत है।


इस विरोध प्रदर्शन में जिला सह सचिव तेज प्रताप सिंह, रानीगंज प्रखंड सचिव विश्वजीत गोराई, अमरजीत रविदास, बिहू मंडल, निखिल रजक, राहुल सिंह, रोहन सिंह, पिंटू यादव, धीरज गोप और अरविंद गुप्ता सहित संगठन के कई अन्य सदस्य उपस्थित थे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार