रानीगंज में पुराने टोटो का रजिस्ट्रेशन शुरू, ई-रिक्शा के लिए अलग व्यवस्था



रानीगंज-रानीगंज बोरो कार्यालय के ठीक विपरीत दिशा में स्थित जिला परिषद के वाणिज्य भवन में 11 तारीख से टोटो रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. यह सुविधा खासतौर पर उन टोटो चालकों के लिए शुरू की गई है, जिनके वाहन अब तक पंजीकृत नहीं हो सके थे.

इस संबंध में जानकारी देते हुए अधिकारी अबूजर सिद्दीकी ने बताया कि यहां केवल 2020 से पहले के असेंबल्ड टोटो का ही रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है. ये वे टोटो हैं जिन्हें स्थानीय स्तर पर असेंबल किया गया था.


उन्होंने स्पष्ट किया कि ब्रांडेड कंपनियों से खरीदे गए ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन संबंधित शोरूम में ही होगा. यदि किसी कारणवश संबंधित शोरूम बंद हो चुका है, तो ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन किसी अन्य अधिकृत शोरूम के माध्यम से कराया जा सकेगा.


 रजिस्ट्रेशन शुल्क और अवधि

अधिकारी सिद्दीकी के अनुसार असेंबल्ड टोटो का रजिस्ट्रेशन 18 महीने की अवधि के लिए किया जा रहा है.

इसके लिए 2845 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है.

रजिस्ट्रेशन के दौरान टोटो चालकों से आधार कार्ड,बैंक पासबुक,ब्लड ग्रुप की जानकारी,आधार से लिंक मोबाइल नंबर मांगे जा रहे है.

उन्होंने बताया कि फिलहाल 2018, 2019 और 2020 मॉडल के टोटो का ही रजिस्ट्रेशन यहां किया जा रहा है.

ई-रिक्शा के रजिस्ट्रेशन को लेकर उन्होंने कहा कि इनका पंजीकरण आजीवन टैक्स के साथ किया जाएगा. साथ ही सरकारी पोर्टल पर फिलहाल 175 ई-रिक्शा कंपनियां सूचीबद्ध हैं, जिनके माध्यम से रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध है.


टोटो और ई-रिक्शा के रजिस्ट्रेशन की यह व्यवस्था वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है, जिससे उन्हें वैधता मिलने के साथ-साथ भविष्य में किसी प्रकार की कानूनी परेशानी से भी बचाव होगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर