रानीगंज के पियूष प्रसाद ने अंतर्राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग में जीता रजत, जिले का मान बढ़ा



रानीगंज -यह पश्चिम बर्दवान जिले और विशेष रूप से रानीगंज वासियों के लिए गर्व का क्षण है. मुंबई के चेंबुर में आयोजित 'इंटरनेशनल बॉक्सिंग कॉम्बैट स्पोर्ट फेस्टिवल 2025' के तहत अंतर्राष्ट्रीय मार्शल आर्ट के वन रुल किक बॉक्सिंग बाउट में रानीगंज के एमएमए एंड फिटनेस अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है.


 अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर पदक

एमएमए एंड फिटनेस अकादमी के पियूष प्रसाद ने एटम वेट डिवीजन के अंतर्गत 50 किलो अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले में रजत पदक प्राप्त कर रानीगंज और जिले का मान बढ़ाया.


इसके साथ ही अकादमी के दो अन्य खिलाड़ियों ने भी राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जिनमें अवेद अंसारी (63 के जी अंडर 17, के वन मुकाबला) - रजत पदक,सय्यद फैयाज (63 किलो ग्राम सीनियर, के वन मुकाबला) - रजत पदक


पश्चिम बंगाल से कुल 7 खिलाड़ियों ने भाग लिया था, जिनमें से 4 खिलाड़ी इसी रानीगंज की अकादमी से थे.


इस अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रूस, ब्राजील, नेपाल, मॉरीशस और भारतवर्ष के प्रतियोगियों ने भाग लिया. अंतर्राष्ट्रीय आधिकारिक प्रतिनिधियों के रूप में पॉउलो सिल्वा ब्राज़ीलियन जूत्सु (ब्राजील), मिस्टर ऐवगेनी ग्रीवा (रूस), श्री हीरा सिंह दंगोल (नेपाल) और हांसी सोराब मौवलाबकस (मॉरीशस) उपस्थित थे.


एमएमए एंड फिटनेस अकादमी के मुख्य संरक्षक संदीप भालोटीया ने इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की और कोच मंसूर आलम के समर्पण की प्रशंसा की. मुख्य कोच और डायरेक्टर मंसूर आलम ने बताया कि उनका मुख्य ध्यान बच्चों, विशेषकर लड़कियों के सेल्फ डिफेंस के लिए किक बॉक्सिंग प्रशिक्षण पर है, ताकि वे आत्मरक्षा में निपुण होकर एक अच्छे नागरिक बन सकें.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल