मालदा: भारत-बांग्लादेश सीमा पर गूंजा 'ढोल-करताल', हिंदुओं पर अत्याचार और दीपू दास की हत्या के खिलाफ आक्रोश


मालदा | पीबी टीवी :बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे निरंतर हमलों और अत्याचार के विरोध में आज मालदा जिले के मनोहरपुर-मुचिया भारत-बांग्लादेश सीमा पर हिंदू सनातनियों ने विशाल विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पारंपरिक वाद्य यंत्र 'खोल (ढोल) और करताल' बजाकर अपना विरोध दर्ज कराया और अंतरराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान इस ओर खींचने की कोशिश की।




बुधवार को सीमावर्ती क्षेत्र में बड़ी संख्या में हिंदू समुदाय के लोग एकत्रित हुए। उनके हाथों में खोल, करताल और विरोध की तख्तियां थीं। प्रदर्शनकारियों ने "भारत-बांग्लादेश के हिंदू भाई-भाई" और "हिंदुओं पर अत्याचार बंद करो" जैसे नारे लगाए। माहौल तब और गंभीर हो गया जब प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश में दीपू दास की नृशंस हत्या का मुद्दा उठाते हुए दोषियों को तत्काल गिरफ्तार करने और उन्हें कड़ी सजा देने की मांग की. ज्योत्स्ना सरकार ने कहा कि "पड़ोसी देश में हमारे भाइयों और बहनों को चुन-चुनकर निशाना बनाया जा रहा है। दीपू दास की हत्या मानवता पर कलंक है। हम यहाँ अपनी संवेदना और आक्रोश व्यक्त करने आए हैं। सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि सीमा के उस पार हिंदू सुरक्षित रहें।" अन्य आंदोलनकारी ने कहा कि जब तक बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले बंद नहीं होते और दीपू दास के हत्यारों को फांसी नहीं दी जाती, हमारा यह विरोध प्रदर्शन रुकने वाला नहीं है। हम शांतिपूर्ण तरीके से लेकिन दृढ़ता के साथ अपनी आवाज उठा रहे हैं।"

विरोध प्रदर्शन को देखते हुए भारत-बांग्लादेश सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (BSF) और मालदा पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तो वे आने वाले दिनों में और भी बड़ा आंदोलन करेंगे। इस शांतिपूर्ण प्रदर्शन ने न केवल धार्मिक एकजुटता का संदेश दिया, बल्कि सीमा पार हो रही मानवाधिकारों के उल्लंघन पर भी कड़ा सवाल उठाया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल