गाय तस्करी करने आया बांग्लादेशी गिरफ्तार


मालदा (पश्चिम बंगाल) पीबीटीवी : गाय (मवेशी) तस्करी करने आए एक बांग्लादेशी नागरिक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति को रविवार को मालदा जिला न्यायालय में पेश किया गया।गिरफ्तार बांग्लादेशी का नाम रूबल (36) है। वह बांग्लादेश के चाँपाई नवाबगंज जिले के ओकैलपुर इलाके का रहने वाला है।पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार बांग्लादेशी अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर गायों की तस्करी करने की योजना बना रहा था। स्थानीय निवासियों ने हबीबपुर थाना पुलिस को घटना की सूचना दी।सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीछा किया और एक युवक को पकड़ लिया। प्राथमिक पूछताछ में पुलिस को पता चला कि गिरफ्तार बांग्लादेशी अपने कुछ साथियों के साथ गाय तस्करी के उद्देश्य से अवैध रूप से भारत में घुसा था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल