खसड़ा मतदाता सूची जारी होने से पहले फिर मौत

SIR के डर से दुर्गापुर में आत्महत्या, नागरिकता खोने की आशंका में महिला ने दी जान


दुर्गापुर (पश्चिम बंगाल)/पीबी टीवी: पश्चिम बंगाल में खसड़ा मतदाता सूची प्रकाशित होने से पहले ही एक बार फिर दर्दनाक घटना सामने आई है। SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिविजन) को लेकर फैले डर और आशंका के बीच दुर्गापुर में आत्महत्या जैसी घटना घटी है। नागरिकता और मताधिकार खोने के भय में 37 वर्षीय महिला ने खुदकुशी कर ली।


मृतका की पहचान सुबर्णा साहा गुई (37) के रूप में हुई है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, SIR प्रक्रिया के दौरान नाम कट जाने और नागरिकता को लेकर लगातार तनाव में थीं सुबर्णा। इसी मानसिक दबाव और आशंका के चलते उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।


घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। परिवारजनों का आरोप है कि नागरिकता और वोटर लिस्ट से नाम हटने के डर ने ही सुबर्णा को गहरे मानसिक अवसाद में धकेल दिया था।


खसड़ा मतदाता सूची जारी होने से पहले हुई इस घटना ने एक बार फिर SIR प्रक्रिया को लेकर आम लोगों के मन में व्याप्त भय और तनाव को उजागर कर दिया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर