ईसीएल इंटर-एरिया फुटबॉल टूर्नामेंट: बंकोला एरिया ने जीता फाइनल!


रानीगंज-ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की इंटर-एरिया फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच बोगड़ा जोबा फुटबॉल ग्राउंड में आयोजित हुआ.यह टूर्नामेंट 24 तारीख को 14 क्षेत्रों की टीमों के साथ शुरू हुआ था.

फाइनल मुकाबले में सातग्राम श्रीपुर एरिया का सामना बंकोला एरिया से हुआ.बंकोला एरिया ने सातग्राम श्रीपुर एरिया को 2-0 के गोल अंतर से हराकर खिताब जीत लिया.


मैन ऑफ द मैच को बंकोला एरिया के संतोष हांसदा को,बेस्ट गोलकीपर बंकोला एरिया के विजय कुमार को,मैन ऑफ द टूर्नामेंट सुजित टुडू श्रीपुर सातग्राम एरिया के सुजीत टुडू को प्रदान किया गया.

फाइनल से पहले, दो महिला फुटबॉल टीमों के बीच एक प्रदर्शनी मैच भी खेला गया,जिसमें निमचा हाई वॉल महिला टीम ने चयनपुर ओसीपी महिला टीम को 1-0 से पराजित किया.



इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में ईसीएल के सीएमडी एचआर ,सातग्राम के जीएम, रवींद्र धुनजा, विभिन्न क्षेत्रों के जीएम, एजेंट, अन्य अधिकारीगण और सभी यूनियन नेता मौजूद थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर