बीजेएमएम की सभा में राहुल सिन्हा ने उठाई श्रमिकों के 'समान वेतन' और 'प्रदूषण मुक्ति' की मांग


जामुड़िया-भारतीय जनता मजदूर मंच (बीजेएमएम) ने रविवार शाम को जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विद्रोही कवि काजी नजरुल इस्लाम की जन्मभूमि चुरुलिया हाटतला मैदान में श्रमिकों के हितों पर एक सभा का आयोजन किया.

इस सभा में भाजपा के राज्य नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राहुल सिन्हा प्रमुख रूप से उपस्थित थे 


राहुल सिन्हा ने अपने संबोधन में ठेका श्रमिकों के लिए केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित समान वेतन लागू करने की मांग की.उन्होंने जामुड़िया औद्योगिक क्षेत्र को प्रदूषण मुक्त बनाने, सभी श्रमिकों को ईपीएफ प्रदान करने, ईसीएल में चल रहे भ्रष्टाचार को खत्म करने और कारखानों को नियम अनुसार सीएसआर फंड का उपयोग स्थानीय विकास कार्यों में करने पर जोर दिया. इसके अलावा, उन्होंने श्रमिकों को सुरक्षा सामग्री तत्काल उपलब्ध कराने की मांग भी की.

उन्होंने श्रमिकों से बीजेएमएम की सदस्यता लेकर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया ताकि वे उनके हक की लड़ाई और मजबूती से लड़ सकें.


इस अवसर पर बीजेएमएम के प्रदेश अध्यक्ष पशुपति मंडल, कार्यकारी अध्यक्ष अमर सिंह, और जिला अध्यक्ष सुशील जोशी सहित संगठन के कई अन्य प्रमुख नेता भी मौजूद थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर