रांची-पटना हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: ब्रेक फेल ट्रेलर ने 6 से ज्यादा वाहनों को रौंदा





रामगढ़ (झारखंड)  / पीबी टीवी :झारखंड के रामगढ़ जिले की "मौत की घाटी" के नाम से मशहूर चुटूपालू घाटी में एक और भीषण सड़क दुर्घटना हुई है। रांची-पटना हाईवे (NH-33) पर हुए इस हादसे में, एक ब्रेक फेल हुए ट्रेलर ने सामने से आ रहे आधा दर्जन से अधिक छोटे वाहनों को बुरी तरह कुचल दिया।दुर्घटना के कारण पूरी घाटी में अराजकता और अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। गंभीर रूप से घायल हुए आधा दर्जन लोगों को तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।इस दुर्घटना में छोटे वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। भीषण हादसे के कारण राजमार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।पुलिस के अनुसार, ट्रेलर रांची से रामगढ़ की ओर आ रहा था। चुटूपालू घाटी में अचानक ब्रेक फेल होने के कारण यह भयानक सड़क हादसा हुआ। बाइट (अनुराग तिवारी, एसडीओ रामगढ़):"हम मौके पर पहुंचे हैं। बचाव कार्य जारी है। ब्रेक फेल होने के कारण यह दुर्घटना हुई है, जिसमें कई छोटे वाहन प्रभावित हुए हैं। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। जल्द ही हाईवे से मलबा हटाकर यातायात बहाल किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 रानीगंज बचाओ मंच ने कसी कमर: कानूनी टीम होगी मजबूत, 28 नवंबर को विशाल स्ट्रीट कॉर्नर की घोषणा