बांकुड़ा-दुर्गापुर रोड पर वीआईपी कार का कहर: नीली बत्ती लगी बोलेरो ने दूध व्यापारी को 40 फीट तक घसीटा, जनता का चक्का जाम


 बांकुड़ा-दुर्गापुर राज्य सड़क से आ रही है, जहाँ एक नीली बत्ती लगी वीआईपी कार ने सड़क सुरक्षा के तमाम नियमों को ताक पर रख दिया। इस दर्दनाक हादसे के बाद, स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर अपना विरोध दर्ज कराया।

 बांकुड़ा–दुर्गापुर राज्य सड़क पर आज सुबह तनाव और गुस्सा साफ देखा गया। कदमाघाटी इलाके में घटी एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना ने लोगों को सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर कर दिया।


बांकुड़ा की तरफ से नीली बत्ती लगी एक तेज रफ्तार बोलेरो कार दुर्गापुर की ओर जा रही थी।जमकानाली गांव के दूध व्यवसायी निमाई साईं सड़क किनारे स्थित दुकान पर दूध देकर अपनी मोपेड लेकर मुख्य सड़क पर चढ़ रहे थे।बताया जा रहा है कि बेलगाम बोलेरो ने पहले उनकी मोपेड को जोरदार टक्कर मारी।


टक्कर के बाद कार नहीं रुकी। उसने मोपेड सहित व्यवसायी निमाई साईं को करीब 40 फीट तक घसीटते हुए आगे खींच लिया।इस भयानक हादसे में दूध व्यवसायी गंभीर रूप से घायल हो गए।उन्हें तुरंत स्थानीय लोगों की मदद से आशंकाजनक स्थिति में बांकुड़ा सम्मिलनी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया है।


 हादसे के तुरंत बाद, इलाके में भारी उत्तेजना फैल गई। स्थानीय लोगों का गुस्सा सड़क पर नीली बत्ती लगाकर बेतरतीब ढंग से गाड़ी चलाने वालों पर फूटा।लोगों ने फौरन उस नीली बत्ती वाली गाड़ी को रोक लिया।घायल परिवार को उचित मुआवज़ा देने की मांग को लेकर बांकुड़ा–दुर्गापुर राज्य सड़क पर चक्का जाम कर दिया गया।इस विरोध प्रदर्शन के कारण सड़क पर भारी जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई।

काफी देर तक सड़क जाम रहने के बाद, बांकुड़ा सदर थाना और ट्रैफिक पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुँचे।

पुलिस के आश्वासन के बाद ही स्थानीय लोगों ने सड़क अवरोध हटाया।

 सड़क पर वीआईपी कल्चर और तेज रफ्तार की यह घटना एक बार फिर सड़क सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा करती है। प्रशासन ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार