शादी में जा रहे परिवार की कार दुर्घटनाग्रस्त—कुलटी के 3 लोगों की मौत, 6 गंभीर रूप से घायल



कुलटी, आसनसोल (पीबी टीवी): आसनसोल के कुलटी थाना मोड़ निवासी जयभगवान या डव अपने परिवार के 8 सदस्यों के साथ उत्तर प्रदेश में एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए कल सुबह एक चारपहिया वाहन से रवाना हुए थे। वाहन स्वयं जयभगवान यादव ही चला रहे थे।

कुलटी से निकलकर वाहन जैसे ही बिहार के बरही ज़िले में पहुँचा, तभी एक भीषण सड़क दुर्घटना घटित हो गई। बताया जाता है कि एक कलवर्‍ट के पास गाड़ी का नियंत्रण अचानक बिगड़ गया और कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।


दुर्घटना में मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई—

  • परिवार के बड़े बेटे जयभगवान यादव,
  • उनकी माता सोना देवी,
  • उनकी फुफेरी बहन अनशिकता यादव।


गाड़ी में मौजूद जयभगवान यादव की पत्नी कौशिल्ला देवी, उनके तीन पुत्र, जयभगवान के छोटे भाई धर्मेंद्र यादव, और उनकी मौसी—कुल 6 लोग गंभीर रूप से घायल हैं और इलाजरत हैं।

मृतकों के शव कुलटी लाए जाने के बाद से पूरे इलाके में शोक का माहौल है। इस दर्दनाक हादसे की जानकारी मृत जयभगवान यादव के पिता श्रीनाथ यादव ने दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता