पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा रानीगंज में 200 जरूरतमंदों को कंबल वितरित



रानीगंज-पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की रानीगंज शाखा ने रविवार को मानवीय पहल करते हुए रानीगंज के 89 नंबर वार्ड अंतर्गत ओल्ड हटिया स्थित शिव मंदिर के निकट एक विशाल कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया. इस दौरान, कड़ाके की ठंड से जूझ रहे तकरीबन 200 जरूरतमंद लोगों को गर्म कंबल वितरित किए गए, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिली.


 मुख्य अतिथि और गणमान्य सदस्यों की उपस्थिति

इस सामाजिक कार्यक्रम में रानीगंज बोरो दो के चेयरमैन मुजम्मिल शहजादा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे. उनके अलावा, पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के रानीगंज शाखा के अध्यक्ष ओमप्रकाश बाजोरिया,सचिव विमल अग्रवाल,कोषाध्यक्ष अनिल टोडानी,मुख्य सलाहकार आरपी खेतान,सलाहकार अरुण भरतीया,मार्गदर्शक अनिल लोहारू वाला मौजूद थे.


संगठन के अध्यक्ष ओमप्रकाश बाजोरिया ने बताया कि प्रांतीय अध्यक्ष नंदकिशोर अग्रवाल के सहयोग और प्रेरणा से आज इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुजम्मिल शहजादा सहित संगठन के सभी सदस्यों ने भरपूर योगदान दिया.ओमप्रकाश बाजोरिया ने कहा "हमारा संगठन हमेशा इस तरह के सामाजिक कार्य करता है. चाहे वह कंबल वितरण का कार्यक्रम हो, त्योहारों में वस्त्र वितरण हो, या जरूरतमंद परिवारों की बेटियों की शादी की व्यवस्था करना हो, पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन निरंतर सेवाभाव से कार्यरत रहता है.


मुख्य अतिथि मुजम्मिल शहजादा ने 89 नंबर वार्ड में कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित करने के लिए संस्था को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि संगठन से जुड़े लोग सामाजिक कार्यों में हमेशा उल्लेखनीय योगदान देते रहे हैं.


संगठन के सलाहकार अरुण भरतीया ने भी प्रांतीय अध्यक्ष नंद किशोर अग्रवाल की प्रेरणा का उल्लेख किया और इस कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल