अपनी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर आशा कर्मियों का हल्ला बोल, अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू



रानीगंज: अपनी लंबित मांगों और प्रशासनिक उपेक्षा के खिलाफ पश्चिम बर्दवान जिले की आशा कर्मियों ने आर-पार की लड़ाई का बिगुल फूंक दिया है।बुधवार को रानीगंज ब्लॉक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कार्यालय के समक्ष भारी संख्या में आशा कर्मियों ने जोरदार प्रदर्शन किया. ज्ञात हो कि अपनी 12 सूत्रीय मांगों के समर्थन में ये कर्मी बीते कल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं.


वेतन और इंसेंटिव न मिलने से रोष

प्रदर्शनकारी आशा कर्मियों का आरोप है कि वे दिन-रात स्वास्थ्य सेवाओं में जुटी रहती हैं, लेकिन उन्हें बेहद कम वेतन दिया जाता है.विडंबना यह है कि यह अल्प वेतन भी उन्हें समय पर नहीं मिलता। कर्मियों ने बताया कि पिछले चार महीनों से उनका इंसेंटिव (प्रोत्साहन राशि) बकाया है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है.


अव्यवस्थाओं की लंबी फेहरिस्त

आशा कर्मियों ने अपनी 12 मांगों में कई गंभीर मुद्दे उठाए हैं, जिनमें प्रमुख हैं वर्तमान महंगाई के दौर में सम्मानजनक वेतन की मांग. वेतन और अन्य भत्तों का मासिक भुगतान सुनिश्चित करना. पिछले 4 महीनों का बकाया पैसा तुरंत जारी करना. ड्यूटी के लिए इस्तेमाल होने वाले मोबाइल रिचार्ज का पैसा अनियमित रूप से मिलना.


"जब तक मांग पूरी नहीं, तब तक काम नहीं"

प्रदर्शनकारी महिलाओं ने साफ लहजे में कहा कि वे लंबे समय से इन समस्याओं को झेल रही हैं. उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक प्रशासन उनकी मांगों को गंभीरता से लेकर कोई ठोस निर्णय नहीं लेता, तब तक उनकी यह अनिश्चितकालीन हड़ताल और धरना जारी रहेगा.इस हड़ताल के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण और अन्य प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है.


अधिकारी साधे हुए हैं चुप्पी

इस पूरे विरोध प्रदर्शन और हड़ताल के संबंध में जब रानीगंज ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर ऑफ हेल्थ मनोज शर्मा से फोन पर संपर्क किया गया, तो उन्होंने इस विषय पर कोई भी टिप्पणी करने से साफ इनकार कर दिया. अधिकारियों की इस चुप्पी से प्रदर्शनकारी कर्मियों में और भी अधिक नाराजगी देखी जा रही है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 रानीगंज बचाओ मंच ने कसी कमर: कानूनी टीम होगी मजबूत, 28 नवंबर को विशाल स्ट्रीट कॉर्नर की घोषणा