कड़ाके की ठंड में 'प्रयास': प्रयास फाउंडेशन ने रानीगंज में 100 ज़रूरतमंदों को बांटे कंबल, सामाजिक कार्यों को जारी रखने का संकल्प



रानीगंज-शहर की सामाजिक संस्था प्रयास फाउंडेशन ने बढ़ती ठंड के मौसम को देखते हुए रविवार को रानीगंज के स्कूल मोड़ इलाके में एक कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया. इस मानवीय पहल के तहत लगभग 100 ज़रूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए

इस अवसर पर प्रयास फाउंडेशन के संस्थापक पिंटू गुप्ता ने बताया कि उनका संगठन हर साल ठंड के मौसम में इस तरह के सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करता है. उन्होंने कहा कि प्रयास फाउंडेशन लगातार सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहता है. ठंड को देखते हुए हर साल कंबल वितरण का कार्यक्रम किया जाता है.आज हमने लगभग 100 कंबलों का वितरण किया है.


पिंटू गुप्ता ने बताया कि उनकी संस्था के सदस्य केवल दिन में ही नहीं, बल्कि रात में भी निकलते हैं और फुटपाथ पर जीवन यापन करने वाले लोगों को कंबल देते हैं. उन्होंने आश्वासन दिया कि ठंड के मौसम में जरूरतमंदों की सहायता के लिए इस तरह का कार्यक्रम लगातार जारी रहेगा.

मानवीय सहायता के इस कार्य में रानीगंज बोरो चेयरमैन मुजम्मिल शहजादा,रानीगंज ट्रैफिक एसआई विनय लायक,रानीगंज चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष रोहित खेतान,अरुण भारतीयासहित अन्य गणमान्य व्यक्ति और प्रयास फाउंडेशन के सदस्य मौजूद थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल