रानीगंज राजपरिवार में गोलबागान विवाद गहराया,अपने भाई, गायक विनोद राठौड़ सहित कई लोगों को भेजा कानूनी नोटिस

राजपरिवार की सदस्य अनुराधा मालिया शराफ ने भाई और क्लब अध्यक्ष,सचिव विट्ठलनाथ मालिया पर भी किया केस; मैदान पर लगी धारा 144



रानीगंज- रानीगंज में आगामी सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर उठा विवाद अब पारिवारिक और कानूनी रूप से गहरा गया है.राजपरिवार की सदस्य अनुराधा मालिया शराफ ने देवोत्तर संपत्ति (गोलबागान मैदान) के कथित अवैध उपयोग के मामले में मुंबई के प्रख्यात गायक विनोद राठौड़,गुरजीत सिंह एंड टीम कुछ अन्य कलाकार, विज्ञापनदाता, स्पोर्ट्स एंड कल्चरल एसोसिएशन क्लब के सदस्यों, और यहाँ तक कि क्लब के अध्यक्ष सह अपने भाई विट्ठलनाथ मालिया सचिव के खिलाफ कानूनी नोटिस भेजकर कोर्ट में मामला दर्ज कराया है.


 विवाद का केंद्र: गोलबागान फुटबॉल मैदान

स्पोर्ट्स एंड कल्चरल एसोसिएशन क्लब द्वारा 15 और 16 नवंबर को आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए सीआरसोल स्तिथ गोलबागान फुटबॉल मैदान का चयन किया गया था, जो राजपरिवार की संपत्ति है. अनुराधा मालिया शराफ का आरोप है कि क्लब की तरफ से देबोत्तर संपत्ति के मालिक (राजपरिवार) से इस कार्यक्रम के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई है. जबकि वह देवोतर सम्पति दामोदर चन्द्र जिउ के मुख्य सेवायत है, पर अनुमति न लिए जाने के कारण उन्होंने न केवल कार्यक्रम से जुड़े कलाकारों और विज्ञापनदाताओं को बल्कि क्लब अध्यक्ष के खिलाफ भी अदालत में मामला दर्ज किया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए, अनुराधा मालिया शराफ ने प्रशासन से संपर्क किया, जिसके बाद प्रशासन ने मैदान पर धारा 144 लागू करवा दी है, जिससे कार्यक्रम का आयोजन मुश्किल हो गया है.वही कानूनी नोटिस पाकर रानीगंज थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंच कर दोनों पक्षो से बात कर फिलहाल जिस स्थिति में है,उसी को बनाये रखने के लिए कहा.



 भाई पर भी मामला क्यों दर्ज हुआ?

अनुराधा मालिया शराफ ने बताया कि उनके भाई विट्ठलनाथ मल्लिया क्लब के अध्यक्ष हैं. जब उन्होंने अपने भाई से बात की, तो विट्ठलनाथ मल्लिया ने उन्हें मौखिक रूप से बताया कि उन्होंने कार्यक्रम की अभी तक कोई अनुमति नहीं दी है. चूँकि विट्ठलनाथ मालिया अपने बयान के समर्थन में उन्हें कोई लिखित दस्तावेज़ नहीं दिखा पाए, इसलिए अनुराधा मालिया शराफ ने उनके खिलाफ भी अदालत में मामला दर्ज कराया है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि संपत्ति का दुरुपयोग न हो.



 क्लब अध्यक्ष विट्ठलनाथ मल्लिया का पक्ष

क्लब सचिव विट्ठलनाथ मालिया (जो राजपरिवार के सदस्य भी हैं) ने स्वीकार किया कि वह क्लब के अध्यक्ष हैं, लेकिन उन्होंने कार्यक्रम से पहले कोई अनुमति नहीं दी है. उन्होंने सवाल उठाया कि जिस ज़मीन को लेकर स्पोर्ट्स एंड कल्चरल एसोसिएशन के लोग ही पहले से अदालत में गए हैं, उस ज़मीन पर कार्यक्रम करवाने की ज़रूरत क्या थी? उन्होंने साफ कहा कि अगर वहाँ पर मुख्यमंत्री स्तर का भी कोई कार्यक्रम होता है, तो उसके लिए भी ट्रस्ट से अनुमति ली जाती है। इस मामले में अनुमति क्यों नहीं ली गई, इसका जवाब क्लब को देना होगा. उन्होंने जोर देकर कहा कि बिना अनुमति के उस ज़मीन पर कोई कार्यक्रम नहीं होना चाहिए।


इसके विपरीत, क्लब के सचिव का कहना है कि कार्यक्रम का आयोजन सभी नियमों का पालन करते हुए किया जा रहा है


यह मामला अब केवल क्लब और राजपरिवार के बीच का न होकर, गायक विनोद राठौड़ जैसे प्रसिद्ध कलाकारों, विज्ञापनदाताओं और राजपरिवार के सदस्यों के बीच एक जटिल कानूनी लड़ाई बन गया है.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता