अंडाल में सिंघारन नदी से बालू चोरी, बीएलआरओ और पुलिस का बड़ा एक्शन!



तीन ट्रैक्टर और एक जेसीबी मशीन जब्त; बक्तरनगर रेलवे साइडिंग के काम में इस्तेमाल होने का आरोप


अंडाल: अंडाल के सिंघारन नदी क्षेत्र में अवैध बालू चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अंडाल ब्लॉक लैंड एंड लैंड रेवेन्यू ऑफिसर (BLRO) और पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया. इस कार्रवाई में मौके से तीन ट्रैक्टर और एक जेसीबी मशीन जब्त की गई, जिससे अवैध बालू कारोबारियों में हड़कंप मच गया है.


स्थानीय लोगों की शिकायत पर कार्रवाई:

इलाके के लोग पिछले कई दिनों से सिंगारन नदी से हो रही अवैध बालू चोरी का विरोध कर रहे थे. उनका आरोप था कि यह बालू चोरी काफी समय से चल रही थी और चोरी किए गए बालू का इस्तेमाल बकत्तार रेलवे साइडिंग के निर्माण कार्य में किया जा रहा था.


गुरुवार को सुबह करीब 11:30 बजे, स्थानीय तारकडांगा, अंडाल थाना रोड और सकरा इलाके के निवासियों ने अंडाल थाना पुलिस को बालू चोरी की सूचना दी.सूचना मिलते ही अंडाल थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. बाद में, अंडाल बीएलआरओ कार्यालय के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुँचे और संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी और तीन ट्रैक्टर जब्त किए, जिन्हें अंडाल थाना पुलिस को सौंप दिया गया.


जिस व्यक्ति के खिलाफ शिकायत की गई थी, उसने सफाई देते हुए कहा कि उसने अपनी जेसीबी और ट्रैक्टर रेलवे को किराए पर दिए थे. उसका कहना था कि रेलवे ने अपनी जमीन पर मिट्टी काटने के लिए ये मशीनें ली थीं, और ठेकेदार उन्हें कहाँ इस्तेमाल कर रहा था, इसकी जानकारी उसे नहीं है.


फिलहाल, पुलिस और बीएलआरओ की इस अचानक कार्रवाई से अवैध रूप से बालू का कारोबार करने वाले लोगों में दहशत का माहौल है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार