टीएमसी कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमले का आरोप

पीड़ित ने वीडियो जारी कर माँगा इंसाफ




चितरंजन: चितरंजन में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कुछ कार्यकर्ताओं पर एक स्थानीय व्यक्ति ने जानलेवा हमला करने का गंभीर आरोप लगाया है। हमले में घायल पीड़ित राजेश कुमार राम ने एक वीडियो संदेश जारी कर पुलिस प्रशासन और उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।

चित्तरंजन निवासी राजेश कुमार राम ने अपने वीडियो संदेश में आरोप लगाया है कि उन पर 29 अक्टूबर की रात लगभग 11 बजे हमला किया गया। उन्होंने बताया कि टीएमसी कार्यकर्ता श्यामल गोप, राहुल कुमार और राजेश यादव ने फतेहपुर कम्युनिटी हॉल में उनके साथ बर्बरतापूर्ण मारपीट की। 




हमले में राजेश कुमार राम के सिर पर गंभीर चोटें आईं और उनका सिर फट गया, साथ ही उनके कंधे में भी चोटें आई हैं।

घटना के तुरंत बाद, राजेश कुमार राम ने चितरंजन थाना पहुंचकर मामले की जानकारी दी, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए चितरंजन केजी अस्पताल भेजा गया।

पीड़ित के अनुसार, अस्पताल से छुट्टी मिलने के दो दिन बाद वह दोबारा थाने गए और अपनी शिकायत दर्ज कराने। हालांकि, राजेश कुमार राम ने आरोप लगाया है कि उन्हें थाने से शिकायत की कोई प्रति (कॉपी) नहीं दी गई है। मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

 इलाज और पुलिस कार्रवाई में कथित देरी से परेशान होकर, राजेश कुमार राम ने सार्वजनिक रूप से वीडियो संदेश जारी किया है। उन्होंने प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि उन्हें न्याय मिल सके।

फिलहाल इस गंभीर आरोप पर न तो स्थानीय पुलिस और न ही टीएमसी कार्यकर्ताओं की ओर से कोई आधिकारिक बयान आया है।


हालांकि घटना जो भी हो लेकिन इतने बर्बरता से मारने की घटना के बाद भी कार्यवाही ना होने से राजनैतिक हस्तक्षेप का मामला सामने आ रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर