लायंस क्लब ऑफ रानीगंज का 66वां स्थापना दिवस, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने सराहा


शेख मोइनुद्दीन ने रानीगंज क्लब को बताया डिस्ट्रिक्ट का सर्वश्रेष्ठ क्लब, सेवा कार्यों की हुई प्रशंसा



रानीगंज: रानीगंज लायंस क्लब परिसर में बुधवार संध्या पर क्लब का 66वां स्थापना दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया. इस मौके पर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर शेख मोइनुद्दीन विशेष रूप से उपस्थित थे.इस अवसर पर केक काटा गया और क्लब के पदाधिकारीयों तथा पुराने सदस्यों को सम्मानित किया गया.


डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने की सेवा कार्यों की सराहना:

जिला गवर्नर शेख मोइनुद्दीन ने कहा कि लायंस क्लब ऑफ रानीगंज का 66वां स्थापना दिवस मनाया गया, जिसमें आसपास के पांच जिलों के लायंस क्लब के पदाधिकारी उपस्थित थे. उन्होंने क्लब के ऐतिहासिक कार्यों को याद करते हुए कहा की रानीगंज में जो सबसे पहला नेत्र अस्पताल बनाया गया था, वह ईस्ट जोन का पहला लायंस नेत्र हॉस्पिटल था. उन्होंने डायबिटीज के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए किए जा रहे प्रयासों और फिजियोथेरेपी की व्यवस्था को 'निश्चित रूप से एक बहुत अच्छा कदम' बताया. उन्होंने रोटी वैन चलाए जाने की पहल को भी सराहनीय बताते हुए कहा कि इससे जरूरतमंद लोगों तक भोजन पहुंचाया जा सकता है.


शेख मोइनुद्दीन ने आशा व्यक्त की कि ज्यादा से ज्यादा लोग संगठन से जुड़ेंगे, ताकि और अधिक वंचित वर्ग के लोगों की सेवा हो सके. सबसे महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि डिस्ट्रिक्ट के 95 क्लबों में रानीगंज का क्लब सर्वश्रेष्ठ है.


पुराने सदस्यों का सम्मान:

लायंस क्लब ऑफ रानीगंज के अध्यक्ष आलोक बगड़िया ने बताया कि स्थापना दिवस के अवसर पर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर शेख मोइनुद्दीन को सम्मानित किया गया.इसके अलावा, जिन सदस्यों ने 10 साल पूरे कर लिए हैं, उन्हें भी इस कार्यक्रम में सम्मानित किया गया.


क्लब के सदस्य राजेश जिंदल ने इस दिन को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्वारा रानीगंज क्लब को सर्वश्रेष्ठ घोषित किया जाना पूरे संगठन के लिए गर्व की बात है.


यह कार्यक्रम लायंस क्लब ऑफ रानीगंज की छह दशक से अधिक की सेवा यात्रा और सामुदायिक विकास में उसके समर्पण को दर्शाता है.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता