गुरु तेग बहादुर सिंह जी के 350वें शहीदी दिवस पर रानीगंज में रक्तदान शिविर और नगर कीर्तन




रानीगंज: सिखों के नौंवे गुरु, गुरु तेग बहादुर सिंह जी, के 350वें शहादत दिवस के उपलक्ष्य में, रानीगंज के शिशु बागान मैदान में रविवार को एक विशाल गुरु पर्व का आयोजन किया गया. इस अवसर पर, सिख वेलफेयर सोसाइटी आसनसोल ने आसनसोल सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित किया, जिसमें विभिन्न समुदायों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया.


 रक्तदान और गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति

इस मानवीय पहल में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया. शिविर में रानीगंज के विधायक तापस बनर्जी, रानीगंज बोरो चेयरमैन मुजम्मिल शहजादा, पार्षद और रानीगंज टाउन टीएमसी अध्यक्ष ज्योति सिंह, एमएमआईसी दिव्येंदु भगत समेत भाजपा की ओर से आशा शर्मा, रवि केशरी, और दिनेश सोनी जैसे कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.


 गुरु तेग बहादुर जी के आदर्शों का स्मरण

रानीगंज गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सचिव बलजीत सिंह बग्गा ने इस अवसर पर जानकारी देते हुए बताया कि गुरु तेग बहादुर सिंह जी ने धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी थी। उन्होंने जोर देकर कहा कि आज भी उनके आदर्श बेहद प्रासंगिक हैं. बलजीत सिंह बग्गा ने कहा, "आज भी अगर हमें सांप्रदायिक सौहार्द की रक्षा करनी है, तो गुरु तेग बहादुर सिंह जी के आदर्शों पर चलना होगा. उनके इन्हीं आदर्शों को याद करते हुए आज इस विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें सिर्फ रानीगंज ही नहीं, आसपास के क्षेत्रों से भी विभिन्न धर्मों के लोग आए हैं."कार्यक्रम में गुरु की कीर्तन की गई साथ ही सबके कल्याण की प्रार्थना की गई.


लंगर और भव्य नगर कीर्तन का आयोजन

धार्मिक सद्भाव और सेवा की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए, इस अवसर पर लंगर का भी आयोजन किया गया, जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया.


संध्या के समय, पंच प्यारे की अगुआई में शिशु बागान मैदान से एक भव्य नगर कीर्तन निकाली गई. इस कीर्तन में रानीगंज के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों के सिख समुदाय के महिला, पुरुष और बच्चों ने बड़ी संख्या में भाग लिया, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्ति और श्रद्धा का माहौल बन गया.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल