दुर्घटनाग्रस्त श्रमिक के परिजनों को मिला न्याय: मुआवजे पर बनी सहमति, प्रदर्शन समाप्त



जामुड़िया-जामुड़िया औद्योगिक क्षेत्र के शेखपुर स्थित एक निजी कारखाने में मंगलवार को दुर्घटना में मृत श्रमिक केशव बाउरी के परिजनों को उचित मुआवजा दिए जाने पर सहमति बन गई है. मुआवजे की घोषणा के बाद श्रमिकों का प्रदर्शन समाप्त हो गया है और मामला शांत हो गया है.


श्रमिक केशव बाउरी की मौत के बाद साथी श्रमिकों ने कारखाने के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया था. इसके बाद, कारखाना प्रबंधन और श्रमिक प्रतिनिधियों के बीच हुई लंबी बैठक के बाद यह समझौता हुआ. चूंकि मृतक के परिवार में कारखाने में काम करने लायक कोई सदस्य नहीं है, इसलिए प्रबंधन ने वित्तीय सहायता का एक व्यापक पैकेज स्वीकृत किया है.


13,50,000 चेक द्वारा तुरंत भुगतान किया गया,दाह संस्कार सहायता ₹50,000 की अतिरिक्त राशि,दीर्घकालिक मासिक सहायता के रूप में परिवार के आश्रितों को 32 वर्षों तक प्रति माह ₹9,450 की सहायता राशि मिलेगी.


 पीएफ और ग्रेच्युटी का लिखित आश्वासन

कारखाना प्रबंधन ने लिखित आश्वासन दिया है कि पीएफ (प्रोविडेंट फंड) और ग्रेच्युटी की शेष राशि का भुगतान भी जल्द ही कर दिया जाएगा. 7 दिनों के भीतर परिजनों के खाते पी एफ की राशि भेजी जाएगी,ग्रेच्युटी की शेष राशि 5 दिनों के भीतर परिजनों के खाते में भेजी जाएगी।


मुआवजे की राशि का चेक तुरंत जारी किए जाने के बाद, प्रदर्शन कर रहे श्रमिकों ने अपना आंदोलन समाप्त कर दिया। इस समझौते से न केवल मृतक के परिवार को आर्थिक सहारा मिला है, बल्कि औद्योगिक क्षेत्र में भी शांति बहाल हुई है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार