रेप के मामले में पांच साल से फरार भाजपा विधायक का भतीजा गिरफ्तार, दुर्गापुर और कांकसा में सनसनी



दुर्गापुर (पीबी टीवी): लगभग पांच साल तक पुलिस की गिरफ्त से बचता रहा भाजपा विधायक का भतीजा आखिरकार मंगलवार सुबह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। दुर्गापुर के कांकसा की नाबालिग बलात्कार कांड के आरोपी सहदेव घड़ुई, जो भाजपा विधायक लक्ष्मण घड़ुई का भतीजा है, को पुलिस ने राजबांध इलाके से गिरफ्तार किया।



घटना साल 2020 की 5 मई की है, जब कांकसा थाने में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था। शिकायत में बमनाबेड़ा इलाके के निवासी सहदेव घड़ुई का नाम सामने आया था। मामला सार्वजनिक होते ही राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई थी।



पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी, लेकिन वह पांच साल तक फरार रहा। अदालत की ओर से कई बार पेशी के समन जारी होने के बावजूद वह सामने नहीं आया। अंततः गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार सुबह कांकसा के राजबांध से उसे गिरफ्तार किया गया और बाद में दुर्गापुर महकमा अदालत में पेश किया गया।


घटना के बाद से राजनीतिक जगत में तीखी प्रतिक्रियाएँ शुरू हो गईं। तृणमूल कांग्रेस के पश्चिम बर्धमान जिला अध्यक्ष और पांडवेश्वर के विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती ने कहा, “लड़का त्रिपुरा में छिपा हुआ था, पुलिस ने पकड़ लिया। विपक्ष के नेता जो दुर्गापुर में मंच बनाकर भाषण दे रहे थे, अब हम मंच बनाएंगे — आइए, यहाँ भी भाषण दीजिए।”


वहीं, भाजपा विधायक लक्ष्मण घड़ुई ने कहा, “पुलिस अपना काम करेगी और अदालत फैसला देगी। हम लगभग बीस साल से अलग रहते हैं, साल में एक-दो बार ही गाँव जाते हैं। जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार सहदेव और लड़की के बीच प्रेम संबंध था। आगे क्या हुआ, मुझे नहीं पता। अदालत जो तय करेगी, वही सही होगा।”

अदालत ले जाते समय सहदेव घड़ुई ने मीडिया से कहा कि उसे फँसाया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात