उत्तर बंगाल में बीजेपी सांसद और विधायक पर हमला, बंगालभर में उबाल, बांकुड़ा में भी सड़कों पर उतरी बीजेपी



बांकुड़ा-उत्तर बंगाल के बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायज़ा लेने पहुंचे बंगाल भाजपा के नेता मालदा के सांसद खगेन मुर्मू और सिलीगुड़ी के विधायक शंकर घोष पर एक समूह ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में दोनों नेता रक्तरंजित हो गए।

इस घटना के विरोध में पूरे पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए, जगह-जगह राष्ट्रीय राजमार्गों को अवरुद्ध कर विरोध प्रदर्शन किया गया।



इसी क्रम में विरोध की लहर बांकुड़ा तक भी पहुंची। सोमवार शाम को बांकुड़ा के केरानीबांध बाइपास इलाके में भाजपा विधायक नीलाद्री शेखर दाना के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध कर टायर जलाते हुए जोरदार प्रदर्शन किया।


भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में “रोहिंग्या राज” चल रहा है, जिसे अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पार्टी की ओर से चेतावनी दी गई कि यदि सांसद और विधायक पर हुए हमले के आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं की गई, तो आने वाले दिनों में पूरा पश्चिम बंगाल ठप्प कर दिया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल