रानीगंज चैम्बर ऑफ कॉमर्स के सचिव की दुकान में चोरी का असफल प्रयास, शहर में सनसनी



रानीगंज: रानीगंज के मारवाड़ी पट्टी इलाके में कल रात अपराधियों ने रानीगंज चैम्बर ऑफ कॉमर्स के सचिव, अरुमय कुंडू की किराने की दुकान, कुंडू ट्रेडर्स, में चोरी का असफल प्रयास किया. अपराधियों ने दुकान के शटर का ताला तोड़ा, लेकिन वे अंदर लगे कोलाप्सिबल गेट का ताला नहीं तोड़ पाए, जिससे दुकान में चोरी होने से बच गई। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है.


प्रशासन की गश्त बढ़ाने की मांग

घटना की सूचना मिलते ही रानीगंज चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष रोहित खेतान तुरंत मौके पर पहुँचे.उन्होंने पुष्टि की कि यह दुकान चैम्बर ऑफ कॉमर्स के सचिव अरुमय कुंडू की है.खेतान ने इस घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि प्रशासन को इससे सबक लेना चाहिए और इलाके में पेट्रोलिंग टीम की गश्त बढ़ानी चाहिए.


उन्होंने दुकानदारों से भी अपील की कि वे अपने-अपने व्यापारिक प्रतिष्ठानों के सामने और अधिक सीसीटीवी कैमरे लगवाएँ, ताकि अपराधी ऐसी वारदात करने से पहले दो बार सोचें.रोहित खेतान ने यह भी माना कि पहले की तुलना में रानीगंज में ऐसी घटनाओं पर काफी हद तक रोक लगी है, लेकिन एक भी घटना न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन और व्यापारी वर्ग को एकजुट होकर काम करने की आवश्यकता है.


उन्होंने बताया कि रानीगंज चैम्बर ऑफ कॉमर्स जल्द ही व्यापारियों को व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा बढ़ाने के तरीकों के बारे में जागरूक करेगा.


45 वर्षों में ऐसी पहली घटना

चोरी के असफल प्रयास का शिकार हुए और चैम्बर ऑफ कॉमर्स के सचिव अरुमय कुंडू ने बताया कि वह पिछले 45 वर्षों से मारवाड़ी पट्टी में दुकान चला रहे हैं, लेकिन कभी इस तरह की घटना नहीं हुई. उन्होंने प्रशासन से इस क्षेत्र में निगरानी को और बढ़ाने का अनुरोध किया.


 रानीगंज चैम्बर ऑफ कॉमर्स की तरफ से अध्यक्ष रोहित खेतान के नेतृत्व में एक टीम ने मौके का दौरा किया. इस टीम में मनोज केसरी और शरद कनोडिया भी मौजूद थे. यह घटना शहर के व्यापारियों में सुरक्षा को लेकर एक नई बहस छेड़ सकती है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता