"बीजेपी को झंडा गाड़ने के लिए एक भी जगह न मिले" — मंत्री बीरबाहा हांसदा का कार्यकर्ताओं को संदेश



बांकुडा-आगामी दिनों में बीजेपी को झंडा बांधने के लिए एक भी खंभा न मिले, यह सुनिश्चित करना होगा।’

इसी तीखे शब्दों में तृणमूल कांग्रेस की नेता एवं राज्य की वन मंत्री बीरबाहा हांसदा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। वह आगामी 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले जिले भर में आयोजित अंतिम 'विजया सम्मेलन' के मौके पर तालडांगा में बोल रही थीं।



अपने संबोधन में बीरबाहा हांसदा ने कहा कि अगर बंगाल में बीजेपी सत्ता में आई, तो यहाँ भी त्रिपुरा जैसी स्थिति बन जाएगी। उन्होंने दावा किया कि "त्रिपुरा में बीजेपी राज में न तो हमें गाड़ी किराए पर मिलती है, और अगर मेरे जैसे गाँव के लड़के-लड़कियाँ केक काटकर खाते हैं, तो बीजेपी उसे भी मुद्दा बना देती है।"



बीरबाहा ने अपने हालिया त्रिपुरा दौरे का अनुभव साझा करते हुए कहा,

 "मेरे जन्मदिन के दिन मैंने सिर्फ 30 रुपये का एक छोटा केक खरीदा था और अपने साथियों के साथ खाया। इसके लिए बीजेपी लगातार दो दिनों तक मेरा मज़ाक उड़ाती रही। शायद वे यह साबित करना चाहते हैं कि आदिवासी लोग केक नहीं खा सकते!"


सभा समाप्ति के बाद पत्रकारों से बातचीत में मंत्री बीरबाहा हांसदा ने कहा,

 "इस राज्य में सिर्फ एक ही पार्टी रहेगी — तृणमूल कांग्रेस। एक ही नेत्री होंगी — ममता बनर्जी, और एक ही नेता — अभिषेक बनर्जी। हम नहीं चाहते कि बीजेपी जैसी पार्टी बंगाल में सत्ता में आए, क्योंकि अगर वे आए, तो हमारे जैसे लोगों के लिए जीना मुश्किल हो जाएगा।"


इस पर प्रतिक्रिया देते हुए बांकुडा जिला बीजेपी अध्यक्ष प्रसनजित चट्टोपाध्याय ने कहा,


"वह जितना भी कह लें कि बीजेपी को झंडा लगाने की जगह नहीं मिलेगी, लेकिन जनता ने फैसला कर लिया है — 2026 में बंगाल में बीजेपी ही सत्ता में आएगी।"

उन्होंने तृणमूल शासनकाल में उत्तर बंगाल में हुई हालिया प्राकृतिक आपदा को ‘पुष्पा-3’ करार दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 रानीगंज बचाओ मंच ने कसी कमर: कानूनी टीम होगी मजबूत, 28 नवंबर को विशाल स्ट्रीट कॉर्नर की घोषणा