रानीगंज में नबी दिवस की तैयारियों को लेकर पुलिस और मस्जिद कमेटियों की समन्वय बैठक



रानीगंज- आगामी 5 सितंबर को पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन, जिसे नबी दिवस (मिलाद-उन-नबी) के रूप में मनाया जाता है, को लेकर रानीगंज पुलिस स्टेशन में एक समन्वय सभा का आयोजन किया गया. इस बैठक का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि यह पर्व शांतिपूर्वक और सुचारू रूप से संपन्न हो.


बैठक में रानीगंज के विभिन्न मस्जिदों के इमामों के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण लोग उपस्थित थे, जिनमें रानीगंज थाना प्रभारी विकास दत्त, रानीगंज बोरो चेयरमैन मुजम्मिल शहजादा, रानीगंज टाउन टीएमसी अध्यक्ष रूपेश यादव, और मुस्लिम समुदाय के अन्य विशिष्ट सदस्य शामिल थे.



थाना प्रभारी विकास दत्त ने इस अवसर पर प्रशासन से संबंधित कई महत्वपूर्ण बातें मस्जिद कमेटी के सामने रखीं. उन्होंने बोरो चेयरमैन मुजम्मिल शहजादा से विशेष अपील की कि नबी दिवस के जुलूस और आयोजनों को सुचारू बनाने के लिए आसनसोल नगर निगम की ओर से सफाई और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए.इसके अलावा, उन्होंने खराब सड़कों की मरम्मत करने का भी आग्रह किया ताकि नबी दिवस पर लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो.


इस पर, बोरो चेयरमैन मुजम्मिल शहजादा ने सभी को आश्वासन दिया कि आसनसोल नगर निगम की तरफ से हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी ताकि नबी दिवस को शांतिपूर्वक मनाया जा सके उन्होंने कहा कि बैठक में उपस्थित इमामों द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा और पैगंबर मोहम्मद साहब के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए यह पर्व मनाया जाएगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर