राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसा: को-ऑपरेटिव बैंक कर्मचारी की मौत से क्षेत्र में सनसनी


रानीगंज: राष्ट्रीय राजमार्ग 60 पर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में को-ऑपरेटिव बैंक के कर्मचारी की मौत हो गई. इस घटना को लेकर इलाके में सनसनी फैल गई है.मृतक किस परिस्थिति में हादसे का शिकार हुए, इसे लेकर अभी भी संदेह बरकरार है.


स्थानीय सूत्रों के अनुसार, बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे बेलबाद को-ऑपरेटिव बैंक से काम खत्म कर अपने घर लौट रहे कुनुस्तोरिया एरिया कॉम्प्लेक्स निवासी 46 वर्षीय दिनानाथ पाल मोटरसाइकिल से तपसी रेल ओवरब्रिज के नीचे से गुजर रहे थे. इसी दौरान उनका वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए.



घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारी तुरंत दिनानाथ पाल को रानीगंज के पंजाबी मोड़ स्थित रॉयल केयर अस्पताल ले गए. वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

हालांकि, वह किस प्रकार गंभीर रूप से घायल हुए, इस बारे में अभी तक स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है. घटना की सूचना पाकर केंदा फाड़ी की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता