पुलिस दिवस पर आसनसोल-दुर्गापुर कमिश्नरेट में कई कार्यक्रम, यमराज ने दिया ट्रैफिक नियमों का संदेश



रानीगंज-: पुलिस दिवस के अवसर पर सोमवार को आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के विभिन्न इलाकों में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए. इनमें सबसे प्रमुख रानीगंज में हुई जागरूकता रैली रही, जिसका नेतृत्व रानीगंज ट्रैफिक विभाग के प्रभारी अनंत राय ने किया.


यह एक बाइक रैली थी, जिसमें ट्रैफिक विभाग के अधिकारी और कर्मचारी शामिल थे. इस रैली के दौरान लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया गया. रैली में एक व्यक्ति को यमराज के रूप में सजाया गया था, जो लोगों को ट्रैफिक नियमों का पालन न करने पर होने वाले गंभीर परिणामों की चेतावनी दे रहा था. यमराज के किरदार ने लोगों को समझाया कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करना सीधे-सीधे मौत को दावत देने जैसा है.


निमचा चौकी ने आयोजित किया तीरंदाजी टूर्नामेंट, पुलिस और जनता के बीच संबंधों को मजबूत करने पर जोर

पुलिस दिवस के अवसर पर, रानीगंज थाना के अंतर्गत निमचा चौकी ने तिराट ग्राम पंचायत के हाड़ाभांगा आदिवासी फुटबॉल मैदान में एक तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया.इसमें आसपास के क्षेत्रों से आए लोगों ने भाग लिया.


इस कार्यक्रम में रानीगंज थाना प्रभारी विकास दत्त, निमचा चौकी प्रभारी, रानीगंज पंचायत समिति की अध्यक्ष बबीता चौधरी, पूर्व जंक्शन ग्राम पंचायत सदस्य अर्जुन सिंह समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे. इस दौरान सभी आमंत्रित सदस्यों का स्वागत किया गया. थाना प्रभारी विकास दत्त ने भी तीरंदाजी में अपने हाथ आजमाए.


इस मौके पर विकास दत्त ने कहा कि समाज में पुलिस की भूमिका में काफी बदलाव आया है.पहले पुलिस को लेकर लोगों की जो अवधारणा थी, अब वह बदल रही है.पुलिस लोगों के साथ बेहतर रिश्ते बनाना चाहती है ताकि वे जनता के और करीब आ सकें. उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम पुलिस और लोगों के बीच की दूरी को कम करने और अपराध को नियंत्रित करने में सहायक होते हैं.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन