बोतल में कैद हुई मां दुर्गा : बांकुड़ा के कलाकार इंद्रनील चट्टोपाध्याय की अनोखी कृति



बांकुडा-पेशे से निजी विद्यालय के आर्ट शिक्षक, लेकिन एक अलग पहचान बना चुके कलाकार के रूप में भी उनकी खासी प्रतिष्ठा है. पिछले कई वर्षों से शारदोत्सव से पहले एक से बढ़कर एक अनोखी प्रतिमा बनाकर सबको चकित कर दे रहे हैं. बांकुड़ा शहर के जूनबेदिया निवासी इंद्रनील चट्टोपाध्याय.




सरसों और गेहूं के ऊपर सपरिवार देवी दुर्गा की प्रतिमा बनाने के बाद, इस बार उन्होंने तैयार की है बोतल बंद दुर्गा. यानी एक साधारण खीरे की खाली बोतल के अंदर विशेष तकनीक से मिट्टी से बनी नाव पर विराजमान मां दुर्गा और उनके चारों संतानों की प्रतिमा.साथ में है मां का वाहन—सिंह भी.

इस अनोखी प्रतिमा को देखने के लिए पहले ही लोगों की भीड़ उमड़ने लगी है चट्टोपाध्याय परिवार के घर पर। उनकी इस कलाकारी को देखकर लोग खूब सराहना भी कर रहे हैं.


विशेष प्रतिभा के धनी इंद्रनील चट्टोपाध्याय का कहना है, “बचपन से ही मुझे चित्रकारी से लगाव रहा है और लगातार आर्ट करता रहा हूं.कुछ अलग करने की सोच से ही इस तरह की कला संभव हो सकी. लगभग एक महीने की मेहनत से, सिर्फ एक तार के सहारे मैंने बोतल के अंदर मिट्टी से बनी सपरिवार दुर्गा प्रतिमा तैयार की है.”

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल