रामपुरहाट में नाबालिका की लाश मिलने के बाद स्कूल में बवाल, शिक्षकों पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा



रामपुरहाट, बीरभूम – पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के रामपुरहाट में एक नाबालिका की सड़ी-गली लाश मिलने के बाद श्यामपहाड़ी श्री रामकृष्ण शिक्षा पीठ स्कूल के शिक्षक और प्रधानाध्यापक ग्रामीणों के गुस्से का शिकार हो गए। इस घटना से पूरे इलाके में जबरदस्त तनाव फैल गया है।



बोरे में बंद मिली थी लाश

बारोमेशिया गाँव में बीते बुधवार को एक नाबालिका की लाश बोरे में बंद अवस्था में बरामद हुई थी, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने इस मामले में स्कूल के एक शिक्षक को गिरफ्तार किया है।



प्रधानाध्यापक की पिटाई, सड़क जाम

गुरुवार सुबह जब शिक्षक और शिक्षिकाएं स्कूल पहुंचे, तो आक्रोशित ग्रामीणों की भारी भीड़ ने उन्हें घेर लिया। भीड़ ने पुलिस की मौजूदगी में ही स्कूल के प्रधानाध्यापक को बुरी तरह पीटा। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से उन्हें बचाया।

घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने स्कूल के बाहर बांस और लाठियों के साथ प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस प्रदर्शन के कारण रामपुरहाट से झारखंड और बिहार जाने वाला मुख्य रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया, जिससे यातायात ठप हो गया।


प्रशासन पर न्याय का दबाव

पुलिस ने हालात को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया है। मृत नाबालिका के परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। बताते चलें कि 2018 में भी इसी इलाके में ऐसी ही एक घटना हुई थी, जिसने लोगों को सहमा दिया था। अब फिर से ऐसी दर्दनाक घटना सामने आने के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। प्रशासन पर जल्द न्याय दिलाने का दबाव लगातार बढ़ रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात