दक्षिणेश्वर मेट्रो स्टेशन पर दो छात्रों में झड़प, एक छात्र ने दूसरे को चाकू मारा



कोलकाता (पीबी टीवी): कोलकाता: दक्षिणेश्वर मेट्रो स्टेशन पर शनिवार को दो छात्रों के बीच हुई झड़प ने उस समय गंभीर रूप ले लिया, जब एक छात्र ने दूसरे छात्र पर चाकू से हमला कर दिया। घटना के तुरंत बाद घायल छात्र को पास के सागर दत्ता मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया।



प्रत्यक्षদर्शियों के अनुसार, दोनों छात्रों के बीच पहले तीखी बहस हुई, যা बाद में हाथापाई में बदल गई। इसी दौरान एक छात्र ने अचानक चाकू निकालकर दूसरे छात्र पर वार कर दिया। प्लेटफार्म पर मौजूद लोग और मेट्रो स्टाफ तुरंत हरकत में आते हैं और घायल छात्र को अस्पताल भेजा जाता है।


घटना की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस और रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) मौके पर पहुंची और हमलावर छात्र को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि झगड़े की असली वजह क्या थी।


घटना के कारण कुछ समय के लिए स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था, लेकिन बाद में मेट्रो सेवा सामान्य रूप से बहाल कर दी गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता