जामुड़िया में ट्रैफिक जाम से राहत की पहल

पुलिस, नगर निगम और व्यापारिक संगठनों की संयुक्त कार्रवाई, अतिक्रमण हटाया गया



जामुड़िया-आसनसोल नगर निगम अंतर्गत आसनसोल, कुल्टी रानीगंज तरह जामुड़िया में भी ट्रैफिक जाम लंबे समय से बड़ी समस्या बनी हुई है. मुख्य सड़कों पर अतिक्रमण, ठेले और अवैध पार्किंग के कारण आम नागरिकों को रोजाना भारी परेशानी उठानी पड़ती है. इस समस्या से राहत दिलाने के लिए सोमवार को जामुड़िया में एक संयुक्त अभियान चलाया गया.


यह अभियान जामुड़िया थाना, ट्रैफिक गार्ड और आसनसोल नगर निगम के संयुक्त प्रयास से शुरू किया गया. मौके पर जामुड़िया थाना प्रभारी सोमेन्द्रनाथ सिंह ठाकुर, ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज सुबीर सेन, नगर निगम के बोरो चेयरमैन शेख शानदार और जामुड़िया चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सचिव महेश कुमार सावड़िया उपस्थित रहे. सभी अधिकारियों और प्रतिनिधियों ने मिलकर बाजार और मुख्य सड़कों से अवैध अतिक्रमण हटवाया.



थाना प्रभारी सोमेन्द्रनाथ सिंह ठाकुर ने बताया कि बार-बार चेतावनी देने के बावजूद कुछ लोग सड़क पर सामान रखकर दुकानदारी करते हैं, जिससे ट्रैफिक बाधित होता है. इसलिए अब प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए कार्रवाई की है. वहीं, ट्रैफिक इंचार्ज सुबीर सेन ने कहा कि आने वाले दुर्गापूजा जैसे बड़े त्योहारों को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करना बेहद जरूरी है, वरना लोगों को और ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा.


नगर निगम के बोरो चेयरमैन शेख शानदार ने कहा कि शहर का विकास तभी संभव है जब उसकी सड़कें और बाजार व्यवस्थित हों.उन्होंने दुकानदारों से अपील की कि वे सड़क पर सामान फैलाकर न रखें और प्रशासन के साथ सहयोग करें. वहीं, चेम्बर ऑफ कॉमर्स के सचिव महेश कुमार सावड़िया ने भी व्यापारियों से अनुरोध किया कि वे इस पहल का समर्थन करें ताकि ग्राहकों को खरीदारी में सुविधा हो और व्यापार भी सुचारू रूप से चलता रहे.


स्थानीय नागरिकों ने इस कदम का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि लंबे समय से जामुड़िया में जाम की समस्या बढ़ रही थी, खासकर सुबह और शाम के समय हालात बहुत खराब हो जाते थे. अब अतिक्रमण हटने से ट्रैफिक सुगम होगा और पैदल यात्रियों को भी राहत मिलेगी.


प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई केवल एक दिन तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि लगातार जारी रहेगी. दोबारा अतिक्रमण करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी. साथ ही नगर निगम और पुलिस ने यह भी तय किया है कि जरूरत पड़ने पर स्थायी पार्किंग और ठेले वालों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी.


कुल मिलाकर, जामुड़िया को जाममुक्त बनाने की इस पहल से शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार की उम्मीद है। प्रशासन और व्यापारिक संगठनों की संयुक्त कोशिशें शहर के विकास की दिशा में एक सकारात्मक कदम साबित होंगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात