रानीगंज में दुर्गा पूजा पंडालों का हुआ भव्य उद्घाटन

सांसद, विधायक, समाजसेवी और राजनीतिक नेताओं की उपस्थिति में सांस्कृतिक माहौल से गूंजा शहर



रानीगंज- कोयलांचल नगरी रानीगंज में इस वर्ष भी दुर्गा पूजा का शुभारंभ धूमधाम और विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया. शहर के विभिन्न इलाकों में बने पंडालों का उद्घाटन दीप प्रज्वलन और फीता काटकर किया गया. इस अवसर पर कई राजनीतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक हस्तियाँ मौजूद रहीं.


कालीतला दुर्गा पूजा – थीम “ऑपरेशन सिंदूर”

रानीगंज के कालीतला दुर्गा पूजा समिति ने इस बार “ऑपरेशन सिंदूर” थीम पर पंडाल तैयार किया. समाजसेवी एवं चेंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व चैयरमेन प्रदीप बाजोरिया ने दीप प्रज्वलन कर पूजा का उद्घाटन किया. इस दौरान समाजसेवी देवेंद्र साव समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. समिति की ओर से सभी अतिथियों को उत्तरीय ओढ़ाकर और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया.


सोलह आना दुर्गा पूजा

सोलह आना दुर्गा पूजा समिति के पंडाल का उद्घाटन भाजपा मंडल अध्यक्ष शमशेर सिंह, पार्षद नेहा साव, समिति अध्यक्ष मनोज केसरी संयुक्त सचिव गोपाल आचार्य ,अजीत केशरी और अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में हुआ. उद्घाटन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए.


सोलह आना दुर्गा पूजा – रानीगंज की परंपरा

रानीगंज का ऐतिहासिक एवं पारंपरिक 16 आना दुर्गा पूजा मंडप इस बार भी आकर्षण का केंद्र रहा. इसका उद्घाटन भाजपा मंडल अध्यक्ष शमशेर सिंह, समाजसेवी मनोज केसरी तथा नेहा सिंह ने किया.इस अवसर पर मनोज केसरी ने कहा

 "रानीगंज में दुर्गा पूजा उत्सव का समापन तभी माना जाता है जब 16 आना दुर्गा पूजा का विसर्जन होता है. परंपरा के अनुसार यहां भव्य झांकी निकलती है और प्रतिमा का विसर्जन किया जाता है."


पूजा समिति के संयुक्त सचिव गोपाल आचार्य ने बताया कि महाषष्ठी के दिन फिरे देखा प्रतीति संस्था द्वारा चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें लगभग 150 बच्चों ने भाग लिया.


राजबाड़ी एवं अन्य पंडाल

राजबाड़ी के उदय संघ और पंजाबी मोड़ सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के पंडाल का उद्घाटन विधायक तापस बनर्जी ने किया. इस दौरान बोरो चैयरमेन मुजम्मिल शहजादा, तृणमूल कांग्रेस टाउन अध्यक्ष ज्योति सिंह, पूजा कमिटी के अध्यक्ष जुगल गुप्ता दीपक गोप और साधन सिंह उपस्थित रहे.


सनातन संगम साधु समाज द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा में इस वर्ष भी प्रमुख रूप से लोकनाथ चक्रवर्ती शामिल हुए. उन्होंने कहा कि यह पूजा साधु-संत समाज द्वारा सनातन धर्म की परंपरा अनुसार की जाती है.


इस अवसर पर विधायक तापस बनर्जी ने कहा

 "दुर्गा पूजा ऐसा त्योहार है जिसमें सभी लोग एकजुट होकर इस शारदीय पर्व को उल्लास के साथ मनाते हैं. यह बंगाल का पारंपरिक उत्सव है, जो समाज में एकता और सौहार्द का संदेश देता है."

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल