हुगली में फर्जी पुलिस बनाकर वसूली करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार और पुलिस की वर्दी बरामद



 हुगली, पश्चिम बंगाल (पीबी टीवी ): हुगली जिले के पोलबा थाना क्षेत्र में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। फर्जी पुलिस बनकर लोगों से वसूली करने वाले दो व्यक्तियों को पोलबा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये दोनों आरोपी नकली पुलिस की वर्दी पहनकर इलाके में घूम रहे थे और लोगों को डराकर अवैध वसूली कर रहे थे।



बुधवार सुबह करीब साढ़े दस बजे पोलबा थाने में आयोजित एक विशेष प्रेस कांफ्रेंस में डीएसपी (डीएनडी) प्रियव्रत बक्सी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के नाम हैं — सौमदीप सांतरा (28 वर्ष), और प्रताप घोष (36 वर्ष), निवासी तालंडू मालिपाड़ा।


पुलिस ने बताया कि उनके पास से पुलिस की वर्दी, पिस्टल रखने का होलस्टर, दो मोबाइल फोन, और गोली रखने का बैग बरामद किया गया है। मंगलवार रात को एक फैक्ट्री परिसर से इन्हें गिरफ्तार किया गया।


डीएसपी प्रियव्रत बक्सी ने आगे बताया कि दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा और पांच दिनों की पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी, ताकि मामले की गहराई से जांच की जा सके।


पुलिस का प्राथमिक अनुमान है कि ये दोनों लंबे समय से फर्जी पहचान के जरिए अलग-अलग इलाकों में सक्रिय थे। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस गिरोह के पीछे और कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं।


पोलबा थाना पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर