सिलीगुड़ी में करोड़ों की ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार



 सिलीगुड़ी,पश्चिम बंगाल (पीबी टीवी): सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) और प्रधान नगर थाना की संयुक्त कार्रवाई में गुरुवार शाम एक बड़ी सफलता मिली। देवीडांगा आदाघाट इलाके से 1 किलो 126 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया।



गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी मालदा जिले के कालियाचक इलाके के निवासी हैं। उनकी पहचान नाजिबुल इस्लाम और इसराउल हक के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी मालदा से ब्राउन शुगर लेकर शिलिगुड़ी में बेचने के इरादे से आए थे।




गुप्त सूचना के आधार पर SOG और प्रधान नगर थाना की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। जब्त की गई ब्राउन शुगर की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 1 करोड़ रुपये आंकी गई है।

दोनों आरोपियों को शनिवार को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया । पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह ब्राउन शुगर किसे बेची जानी थी और इसके पीछे की पूरी सप्लाई चेन कौन चला रहा है।


प्रधान नगर थाना इस मामले की गहराई से जांच कर रहा है, ताकि ड्रग नेटवर्क के अन्य सदस्यों तक भी पहुँचा जा सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर