डीएवी स्कूल में राज्य स्तरीय शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन



रानीगंज - रानीगंज डीएवी पब्लिक स्कूल में डीएवी खेल-2025 पश्चिम बंगाल क्षेत्र के तहत राज्य स्तरीय शतरंज चैंपियनशिप का भव्य आयोजन हुआ. इस प्रतियोगिता में क्लस्टर-1 और क्लस्टर-2 के कुल 19 स्कूलों ने हिस्सा लिया, जिसमें 242 छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया.



प्रतिभागियों की संख्या

  1. इस चैंपियनशिप में लड़कों और लड़कियों, दोनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया.लड़के में क्लस्टर-1 में अंडर-14 (40 छात्र), अंडर-17 (40 छात्र), अंडर-19 (20 छात्र)
  1. क्लस्टर-2 में अंडर-14 (26 छात्र), अंडर-17 (24 छात्र), तथा अंडर-19 (20 छात्र) थे.
  1.  जबकि लड़कियों में क्लस्टर-1में अंडर-14 (12 छात्राएँ), अंडर-17 (16 छात्राएँ), अंडर-19 (20 छात्राएँ)
  1. क्लस्टर-2 में अंडर-14 (4 छात्राएँ), अंडर-17 (12 छात्राएँ), अंडर-19 (8 छात्राएँ) ने हिस्सा लिया.


कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत, गायत्री मंत्र और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ. डीएवी खेल ध्वज फहराया गया और सामूहिक रूप से डीएवी गान गाया गया.इसके बाद खिलाड़ियों ने ईमानदारी और अनुशासन के साथ खेल खेलने की शपथ ली.


इस कार्यक्रम में रानीगंज के विधायक तापस बनर्जी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे.पश्चिम बंगाल के सभी डीएवी स्कूलों के प्राचार्यों के साथ-साथ लायन स्कूल एंड वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष सुशील गनेड़ीवाला और अन्य सदस्य भी उपस्थित थे.डीएवी संस्थान पश्चिम बंगाल क्षेत्र की क्षेत्रीय अधिकारी पपिया मुखर्जी अपनी व्यस्तता के कारण उपस्थित नहीं हो सकीं.


रानीगंज डीएवी स्कूल की प्राचार्या मंदिरा दे ने सभी खिलाड़ियों और अतिथियों का स्वागत किया.इसके बाद मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया. प्रतियोगिता से पहले बच्चों के उत्साह को बढ़ाने के लिए सांस्कृतिक नृत्य कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया.


सभी प्रतिभागियों ने अपने कौशल, धैर्य और रणनीति से दर्शकों को प्रभावित किया. प्रतियोगिता का उद्देश्य न केवल खेल-भावना को बढ़ावा देना था, बल्कि शतरंज जैसे बौद्धिक खेल में छात्रों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर भी प्रदान करना था.


इस प्रतियोगिता से दोनों क्लस्टरों के अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग से 2-2 खिलाड़ियों का चयन किया गया, जिन्होंने असाधारण खेल का प्रदर्शन किया.इस प्रतियोगिता का अंतिम परिणाम अगले दिन घोषित किया जाएगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता