रानीगंज-रानीगंज लायंस जे.डी.एम चनानी डी.ए.वी पब्लिक स्कूल में 12 से 15 सितंबर, 2025 तक 'हिंदी दिवस समारोह' का आयोजन किया गया.इस चार दिवसीय कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के बीच हिंदी भाषा के प्रति जागरूकता और रुचि को बढ़ाना था.
समारोह का शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्या मंदिरा दे ने किया. उन्होंने हिंदी के जनक भारतेंदु हरिश्चंद्र को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए हिंदी भाषा की सरलता और व्यापकता पर प्रकाश डाला.
इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया इनमें प्रमुख थे सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला' की रचनाओं पर आधारित कविता पाठ,भाषण,समाचार-पत्र पठन,दोहा गायन,श्रुति नाटक एवंप्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता.
कार्यक्रम के पहले दिन (12 सितंबर) उद्घाटन समारोह के साथ दोहा गायन, भाषण और समाचार-पत्र पठन प्रतियोगिताएँ हुईं. अंतिम दिन, यानी 15 सितंबर को, छात्रों ने हिंदी में विशेष प्रार्थना सभा प्रस्तुत की, जिसके बाद श्रुति नाटक और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में छात्रों ने हिंदी साहित्य, व्याकरण, लेखकों और कवियों से संबंधित प्रश्नों के उत्तर देकर अपने ज्ञान का प्रदर्शन किया. इस प्रतियोगिता ने न केवल बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाया, बल्कि उनमें हिंदी भाषा और संस्कृति के प्रति गौरव की भावना भी पैदा की.
समारोह के समापन पर प्राचार्या मंदिरा दे ने सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद दिया और हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए प्रेरित किया. उन्होंने इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए सभी हिंदी शिक्षकों को विशेष रूप से बधाई और धन्यवाद दिया.


0 टिप्पणियाँ