कोलकाता मेट्रो में फिर तकनीकी खराबी, कई स्टेशनों पर सेवा ठप



कोलकाता (पीबी टीवी): कोलकाता मेट्रो में एक बार फिर तकनीकी खराबी के कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। शहीद खुदीराम से महानायक उत्तम कुमार स्टेशनों के बीच मेट्रो सेवा करीब 45 मिनट से एक घंटे तक बाधित रही।



मेट्रो प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार , महानायक उत्तम कुमार से दक्षिणेश्वर तक मेट्रो सेवा सामान्य रूप से चालू है। हालांकि शहीद खुदीराम से महानायक उत्तম कुमार तक के रूट पर मेट्रो सेवा पूरी तरह ठप हो गई है।



मेट्रो प्रबंधन का कहना है कि स्थिति सामान्य करने के लिए शहीद खुदीराम से महानायक उत्तम कुमार तक एक अलग मेट्रो ट्रेन चलाने का प्रयास किया जा रहा है ताकि यात्रियों की परेशानी कम हो सके।


इस तकनीकी गड़बड़ी से दफ्तर जाने वाले यात्रियों और छात्रों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सोशल मीडिया पर भी यात्रियों ने मेट्रो प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की है।


मेट्रो प्रशासन ने जल्द से जल्द सेवा बहाल करने का आश्वासन दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर