रानीगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स के 64 वें वार्षिक सभा में 54 वरिष्ठ सदस्यों को सम्मानित किया गया



रानीगंज: रानीगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स ने अपनी 64वीं वार्षिक आम सभा शांतिपूर्ण तरीके से आयोजन किया गया, जिसमें 75 वर्ष से अधिक उम्र के 54 वरिष्ठ सदस्यों को उनके व्यापार और समाज के प्रति आजीवन योगदान के लिए सम्मानित किया गया.इस समारोह में आसनसोल-दुर्गापुर विकास प्राधिकरण (अड्डा) के अध्यक्ष कवि दत्त और आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी विशेष रूप से उपस्थित थे. 


कार्यक्रम की मुख्य बातें

समारोह में वार्षिक लेखा-जोखा कोषाध्यक्ष रूबी गढ़वाला और संपादकीय रिपोर्ट कार्यकारी सचिव शरद कानोडिया द्वारा प्रस्तुत की गई, जिसमें पिछले साल पूरी की गई परियोजनाओं का विवरण दिया गया. इस मौके पर एक नया ऑडिटर पुनः विजय बरनवाल को नियुक्त किया गया. वार्षिक सभा में इस वर्ष आयोजित लॉटरी में प्रथम विजेता गोपाल आचार्य को मोबाइल जबकि द्वितिय पुरुस्कार मेजिया निवासी भोला केडिया को वॉटर गीजर प्रदान किया गया.


अड्डा के अध्यक्ष कवि दत्त ने रानीगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह केवल रानीगंज ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक वरदान है, जिसने अपनी कार्यशैली से एक विशिष्ट पहचान बनाई है.


नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने रानीगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स की सक्रियता की सराहना करते हुए कहा कि, "चैंबर हमेशा नागरिक सुविधाओं के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है. सड़क, बिजली और पानी जैसी समस्याओं को लेकर हर हफ्ते चैंबर का पत्र हमारे कार्यालय में आता है, जो उनकी जागरूकता और पुरानी परंपरा को दर्शाता है."


कार्यक्रम की अध्यक्षता चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष रोहित खेतान ने की, जिन्होंने कहा कि हमें अपने अतीत से बहुत कुछ सीखने को मिला है और हम अपने वरिष्ठों के दिखाए मार्ग पर चलने का प्रयास करते हैं.


कार्यक्रम में उपस्थित अन्य प्रमुख सदस्यों में वर्किंग प्रेसिडेंट अरुण भारतीया, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट मनोज केसरी ,चैयरमेन प्रदीप बाजोरिया सहित 300 अन्य सदस्य शामिल थे।


वरिष्ठ सदस्य आरपी खेतान ने सभी सम्मानित सदस्यों और उनके परिवारों का अभिवादन और स्वागत भाषण दिया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता