आसनसोल: आसनसोल क्लब में पहले आसनसोल गोल्ड कप चेस चैंपियनशिप 2025 का आयोजन किया गया। पश्चिम बर्धमान जिला चेस एसोसिएशन द्वारा आसनसोल क्लब के सहयोग से आयोजित इस चैंपियनशिप में विभिन्न आयु वर्गों में कुल 162 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री मलय घटक ने किया। इस अवसर पर विशिष्ट उद्योगपति सुभाष अग्रवाल, सचिन राय, शिक्षाविद ए.के. शर्मा और बंगाल चेस के सीईओ अतनु लाहिरी सहित पश्चिम बर्धमान डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन के तमाम सदस्य मौजूद रहे। सभी की उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता की शुरुआत की गई।
उद्घाटन के बाद अपने संबोधन में मलय घटक ने कहा कि यह पहली बार है जब आसनसोल में इतनी बड़ी शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें जिले के कई हिस्सों से खिलाड़ी आए हैं। उन्होंने कहा कि भारत में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है और हाल ही में सबसे कम उम्र में विश्व चैंपियन बनकर गुकेश ने इसे साबित कर दिया है। उन्होंने इस खेल को और अधिक बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया और सफल आयोजन के लिए पश्चिम बर्धमान डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों की सराहना की।

0 टिप्पणियाँ