पश्चिम बंगाल के सैंडलबिल गांव में एक ही घर से मिले 16 सांप, दहशत में परिवार



उत्तर 24 परगना : उत्तर 24 परगना जिले के बशीरहाट महकमे के अंतर्गत हिंगलगंज ब्लॉक के सैंडलबिल ग्राम पंचायत के कालिर बंध इलाके में एक घर से लगातार 16 सांपों के दिखाई देने पर इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद से परिवार वाले भारी दहशत है ।



परिवार की ओर से वन विभाग को सूचित किया गया, जिसके बाद विभाग की टीम मौके पर पहुंची। घर में काफी देर तक पानी छोड़े जाने के बाद दो सांपों को पकड़ा गया, लेकिन बाकी सांप अब भी पकड़ से बाहर हैं।



स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, लगातार हो रही बारिश और खेतों में पानी भर जाने के कारण इलाके में सांपों का प्रकोप बढ़ गया है। वन विभाग की टीम ने सांप पकड़ने के लिए तीन से चार इलेक्ट्रिक मोटर से पानी छोड़ा, जिससे घर के अंदर से छोटे-छोटे सांप बाहर निकलने लगे। दो सांपों के बच्चों को पकड़ लिया गया, लेकिन अन्य अब भी छिपे हुए हैं।


घटना की सूचना मिलने पर हिंगलगंज थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।


पीड़ित परिवार की सदस्य सुधा मंडल ने आरोप लगाया कि वन विभाग को बार-बार फोन करने के बाद भी वे दोबारा मौके पर नहीं आए। उन्होंने कहा, "हम भारी दहशत में हैं और अब उस घर में नहीं रह पा रहे हैं, मजबूरी में दूसरे के घर में शरण लेनी पड़ी है। हम मांग करते हैं कि जल्द से जल्द सभी सांपों को पकड़ा जाए।"


स्थानीय लोग भी वन विभाग से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता