दिलीप घोष, मोदी के कार्यक्रम से एक बार फिर दूर, कहा- पीएम के कार्यक्रम का नहीं मिला निमंत्रण



कोलकाता (पीबी टीवी): बीजेपी नेता दिलीप घोष ने एक बार फिर स्पष्ट किया कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किया गया है।गुरुवार सुबह न्यूटाउन इको पार्क में प्रातःभ्रमण के दौरान


जब उनसे पूछा गया कि क्या वे कार्यक्रम में शामिल होंगे, तो उन्होंने कहा,

"कल जाऊंगा या नहीं, यह अभी तय नहीं किया है। मुझे निमंत्रण नहीं मिला है। शायद नहीं जाऊं। कोई और काम हो सकता है। मैं कहां जाऊंगा, यह मैं नहीं, पार्टी तय करती है।"


जब उन्हें याद दिलाया गया कि वे पहले कह चुके हैं कि अपनी गतिविधियाँ स्वयं तय करते हैं, तो दिलीप घोष ने जवाब दिया,

"पार्टी के कार्यक्रम पार्टी तय करती है, वह मेरे हाथ में नहीं होता। पार्टी के बाहर अगर कोई कार्यक्रम हो, तब मैं तय करता हूं। कल का तो सरकारी कार्यक्रम है। वहां तो निमंत्रण मिलना जरूरी है, और मुझे किसी ने बुलाया नहीं, इसलिए मैं नहीं जा रहा। बाकी देखता हूं क्या करना है।"


पार्टी में उनकी भूमिका को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा,

"अमित शाह जी ने संगठनात्मक कार्यों में मेरी भूमिका तय करने की बात कही थी। यह पूरी तरह से पार्टी के हाथ में है। जो कहा जाएगा, वही करूंगा। मेरे पास इसमें कुछ भी तय करने का अधिकार नहीं है।"


क्या वे पार्टी से नाराज़ हैं? इस पर दिलीप घोष ने कहा,

"नहीं, नहीं। हम तो पार्टी के सामान्य कार्यकर्ता हैं। मैं एक रिज़र्व फोर्स की तरह हूं। आदेश मिलने पर काम करता हूं।"


नवशाद सिद्दिकी की फिर हुई गिरफ्तारी, दिलीप घोष का सरकार पर निशाना

बीजेपी नेता दिलीप घोष ने आईएसएफ विधायक नवशाद सिद्दिकी की गिरफ्तारी पर राज्य सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने कहा,

"वे नहीं चाहते कि अल्पसंख्यक वोट बंटे। चुनाव से पहले विपक्ष ज़्यादा मुखर हो, यह सरकार को मंज़ूर नहीं। किसी भी तरह से इसे रोका जा रहा है।"


उन्होंने आगे कहा,

"कहा जाता है कि देश के किसी हिस्से में लोकतंत्र नहीं है, मीडिया की स्वतंत्रता नहीं है। लेकिन यहां देखिए — एक विधायक को विरोध करने पर जेल भेजा जा रहा है। ये है पश्चिम बंगाल की स्थिति।"

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर