रानीगंज- आसनसोल नगर निगम अंतर्गत रानीगंज इतना उपेक्षित क्यों. यह सवाल आसनसोल नगर निगम के पूर्व मेयर जितेंद्र तिवारी ने रानीगंज में विकास कार्यों की कमी को लेकर तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला बोला . उन्होंने आरोप लगाया कि 2021 से रानीगंज में विकास का कोई भी काम नहीं हुआ है और यह क्षेत्र सबसे ज्यादा उपेक्षित है.छोटे -छोटे कार्य जो आसानी से किये जा सकते है,वह कार्य भी रानीगंज में नहीं किया जा रहा है.
जितेंद्र तिवारी ने टीएमसी नेताओं के रानीगंज के विकास के दावों पर सवाल उठाते हुए कहा की आसनसोल नगर निगम अंतर्गत रानीगंज में पांच प्राथमिक स्कूल चलते हैं. रानीगंज के इन पांच प्राथमिक स्कूलों, जिनमें तीन बांग्ला, एक हिंदी और एक उर्दू माध्यम के स्कूल शामिल हैं, उनका कंपोजिट ग्रांट 2024 से बंद है.
उन्होंने आगे कहा कि इतना ही नहीं, इन स्कूलों के बच्चों को मिलने वाली मुफ्त स्कूल यूनिफॉर्म भी नहीं दी जा रही है. रानीगंज के बच्चे इस सुविधा से भी वंचित हैं.इसका मतलब सभी स्थानों के बच्चे पढ़ कर तरक्की करें,पर रानीगंज के बच्चे क्यों नहीं.
पूर्व मेयर ने कहा कि जो लोग रानीगंज के विकास के बड़े-बड़े दावे करते हैं, उन्हें पहले इन बुनियादी समस्याओं का समाधान करना चाहिए.उन्होंने साफ तौर पर कहा कि 2021 से रानीगंज में विकास का काम रुका हुआ है और टीएमसी नेता इस पर ध्यान देने के बजाय सिर्फ बयानबाजी देकर अपने पीठ थपथपाने में लगे हुए हैं.

0 टिप्पणियाँ