कोलकाता (पीबी टीवी ) पश्चिम बंगाल बीजेपी के नेता शुभेंदु अधिकारी के काफिल पर हमले की घटना सामने आई है। बीजेपी ने कूचबिहार में नेता प्रतिपक्ष के काफिले को निशाना बनाए जाने पर हमला बोला है। बीजेपी का आरोप हैं कि तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों ने काफिले पर हमला किया। कूच बिहार में शुभेंदु अधिाकरी के काफिले को काले झंडे दिखाए जाने का दौरान का एक वीडियो भी सामने आया है। बीजेपी ने आरोप लगाया है कि इस दौरान पुलिस मूक दर्शक बनी रही। जानकारी के अनुसार यह घटना उस वक्त पर हुई जब शुभेंदु अधिकारी कूचबिहार में एसपी को एक ज्ञापन देने के लिए जा रहे थे। इस दौरान उनके साथ स्थानीय नेता भी थे।
बीजेपी के नेता शुभेंदु अधिकारी चुनाव आयोग से पश्चिम बंगाल में बिहार की तर्ज पर ही विशेष गहन पुनरीक्षण की मांग रहे हैं, ताकि वोटर लिस्ट से फर्जी वोटर निकाले जा सकें। पश्चिम बंगाल में अगले साल की शुरुआत में चुनाव होना है। सुवेंदु अधिकारी मंगलवार सुबह सिलीगुड़ी में थे। उन्होंने वहां पर कहा था कि बिहार में राज्य सरकार ने चुनाव आयोग का पूरा साथ दिया है. चुनाव आयोग एक स्वतंत्र संवैधानिक संस्था है और इसका साथ देना केंद्र और राज्य सरकार के लिए अनिवार्य है। बिहार में सपोर्ट मिला है इसलिए सही वोटर लिस्ट मिली है। बंगाल में जिस तरह से हालत है, यहां राज्य सरकार से सपोर्ट मिलना संभव नहीं है।
भाजपा नेताओं के मुताबिक, तृणमूल कांग्रेस पार्टी के झंडे और काले झंडे लिए एक भीड़ दोपहर करीब 12.35 बजे खगराबाड़ी चौराहे पर जमा हो गई, जब अधिकारी का काफिला इलाके से गुजर रहा था। कथित तौर पर प्रदर्शनकारियों ने 'वापस जाओ' के नारे लगाए और उनकी गाड़ी पर जूते फेंके। उनके काफिले की कम से कम एक कार की खिड़कियों के शीशे टूट गए, जिसमें एक पुलिस एस्कॉर्ट वाहन भी शामिल था।


0 टिप्पणियाँ