'आमार पाड़ा आमार समाधान' शिविर में सुनी गईं जन समस्याएं, जिला शासक ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश



रानीगंज- रानीगंज ब्लॉक की तीराट ग्राम पंचायत के चेलोद हाई स्कूल में शुक्रवार को 'आमार पाड़ा आमार समाधान' शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में पश्चिम बर्दवान के जिला शासक एस. पोन्नबलम,पश्चिम बर्दवान के जिला परिषद के सभधिपति बिश्वनाथ बाउरी मुख्य रूप से उपस्थित रहे. उन्होंने लोगों से सीधे बातचीत की, उनकी समस्याओं को सुना और मौके पर ही उनके समाधान के निर्देश दिए.


इस अवसर पर जिला शासक ने बताया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की नई परियोजना 'आमार पाड़ा आमार समाधान' के तहत तीन बूथों को मिलाकर एक शिविर लगाया जा रहा है. हर बूथ के लिए 10 लाख रुपये आवंटित किए जा रहे हैं, ताकि मोहल्लों के छोटे-मोटे कार्यों को पूरा किया जा सके. उन्होंने बताया कि शिविर में बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर आ रहे हैं. इसके अलावा, यहां 'दुआरे सरकार' के शिविर भी लगाए गए हैं, जिससे लोगों को राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है. उन्होंने आश्वस्त किया कि विधवा और बुजुर्ग पेंशन दिसंबर तक दे दी जाएगी.उन्होंने चेलोद हाई स्कूल के सामने लगने वाले बाजार में रोशनी की व्यवस्था नहीं होने की स्थानीय लोगो की शिकायत पर जिला शासक ने स्थानीय बीडीओ को तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश दिया और एक लिखित आवेदन देने को कहा. एक बुजुर्ग व्यक्ति ने रहने के लिए घर न होने की गुहार लगाई. इस पर जिला शासक ने उन्हें पंचायत कार्यालय जाकर मुख्यमंत्री के पोर्टल पर पंजीकरण कराने का सुझाव दिया. एक हिंदी हाई स्कूल की मांग पर जिला शासक ने शिक्षा विभाग से बात करने का आश्वासन दिया. स्थानीय लोगों ने कुआरडी 12 नंबर अंडरब्रिज के नीचे की सड़क की ढलाई न होने से हो रही परेशानी के बारे में बताया. जिला शासक ने इस संबंध में रेलवे से संपर्क करने का भरोसा दिलाया.


शिविर में जिला शासक के अलावा, स्थानीय बीडीओ शुभोजित गोस्वामी, डीपीडीआरओ अनीमेश कांति मन्ना, तीराट ग्राम पंचायत के प्रधान शिवदास चटर्जी, और पंचायत के कई सदस्य भी उपस्थित थे.


पश्चिम बर्धमान जिला परिषद के पूर्त विभाग के कर्माध्यक्ष सुबीर बनर्जी ने कहा कि यह परियोजना लोगों को जमीनी स्तर पर लाभ पहुंचा रही है.उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में आए लोगों की समस्याओं के निराकरण की प्रक्रिया तुरंत शुरू कर दी गई है. उन्होंने निकासी व्यवस्था की समस्या पर कहा कि उनके पंचायत क्षेत्र का एक बड़ा हिस्सा ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के अंतर्गत आता है, जिससे कभी-कभी दिक्कत होती है, फिर भी पंचायत द्वारा सफाई का काम किया जाता है. बाजार में गंदगी को लेकर उन्होंने लोगों को जागरूक करने और प्लास्टिक का उपयोग बंद करने के लिए लगातार प्रयास करने की बात कही.


अंत में, चेलोद हाई स्कूल के प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों ने जिला शासक का आभार व्यक्त किया. कुछ महीने पहले उनके प्रयासों से स्कूल के रंग-रोगन के लिए 9 लाख रुपये आवंटित किए गए थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन