जामुड़िया स्तिथ कारखाना में मजदूरों के साथ मारपीट, फैक्ट्री के बाहर प्रदर्शन



जामुड़िया-जामुड़िया औद्योगिक क्षेत्र के जादूडांगा स्थित बाबा स्ट्रिप्स नामक निजी कारखाने में तीन श्रमिकों को बंधक बनाकर उनसे मारपीट का मामला सामने आया है. इस घटना के बाद, गुस्साए ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह कारखाने का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया.


यह घटना सोमवार रात की है, जब मजदूर दीपक मंडल, संदीप रूईदास, और राजेश काम खत्म होने के बाद कारखाने के पास एक खुले मैदान में बैठकर खाना खा रहे थे. इसी दौरान, कारखाने के दर्जनों सुरक्षा गार्डों ने उन्हें घेर लिया और उनके साथ बेरहमी से मारपीट की. इसके बाद, तीनों मजदूरों को बंधक बनाकर कारखाने के अंदर ले जाया गया, जहाँ उनसे दोबारा मारपीट की गई.


जब मजदूरों के परिवार वालों को इस घटना की जानकारी मिली, तो उनके हस्तक्षेप के बाद ही उन्हें मुक्त किया गया.

इस अमानवीय व्यवहार से नाराज जादूडांगा के स्थानीय निवासियों ने मंगलवार को कारखाने के गेट के बाहर जमकर प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि स्थानीय निवासी संदीप रूईदास (जादूडांगा नीचे पाड़ा), दीपक मंडल (बोगडा निवासी) और राजेश को बिना किसी गलती के पीटा गया और बंधक बनाया गया. उन्होंने इस घटना को निंदनीय बताते हुए दोषी गार्डों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की.


दूसरी और इस विषय में कारखाना प्रबन्धन ने मारपीट की बात से इनकार करते हुए कहा कि भूलवश इस तरह की घटना घटी,मामले को सुलझा लिया जाएगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता