बांकूड़ा-झाड़ग्राम राज्य मार्ग की मरम्मत की मांग पर वामपंथियों ने किया सड़क अवरोध

दुर्गा पूजा से पहले मरम्मत नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी



बांकुडा के रायपुर थाने के मटगोड़ा इलाके में वामपंथी कार्यकर्ता और समर्थकों ने बांदरा-झाड़ग्राम राज्य सड़क पर अवरोध कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की घोर लापरवाही के कारण सड़क निर्माण कार्य में भारी अनियमितता हुई है और हाल ही में करोड़ों की लागत से बनी सड़क जगह-जगह टूट-फूट का शिकार हो चुकी है।



अवरोध के कारण सड़क पर यातायात बाधित हो गया। बाद में पीडब्ल्यूडी और ब्लॉक प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और आश्वासन दिया कि दुर्गा पूजा से पहले सड़क की मरम्मत की जाएगी। आश्वासन मिलने के बाद प्रदर्शनकारियों ने अवरोध समाप्त किया।



स्थानीय प्रशासन ने भी माना कि सड़क की स्थिति बेहद खराब है। ब्लॉक प्रशासन का कहना है कि इतनी जल्दी सड़क क्यों खराब हो गई, इसकी जांच चल रही है। पीडब्ल्यूडी ने सड़क निर्माण में इस्तेमाल किए गए सामान के नमूने जांच के लिए भेज दिए हैं।



गौरतलब है कि धलडांगा से झाड़ग्राम तक इस राज्य सड़क का नया निर्माण हाल ही में लगभग 140 करोड़ रुपये की लागत से हुआ था, लेकिन कार्य पूर्ण होने से पहले ही कई हिस्से जर्जर हो गए। खराब सड़क के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।


वामपंथी दलों—सीपीएम और डीवाईएफआई—के कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि पूजा से पहले सड़क की मरम्मत नहीं की गई तो पूजा के बाद और बड़े पैमाने पर आंदोलन छेड़ा जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल