बीएसएफ ने लाखों रुपये मूल्य के सोने के बिस्कुट किया जब्त, एक गिरफ्तार




उत्तर  24 परगना ( पीबी टीवी  ) :  बशीरहाट के घोजाडांगा सीमा पर   लाखों रुपये मूल्य के सोने के बिस्कुट जब्त किये गए । बीएसएफ की 102वीं बटालियन के जवानों ने सोने की तस्करी की एक कोशिश नाकाम करते हुए अवैध सोने की एक खेप बरामद की। बीएसएफ सूत्रों के अनुसार, आज तड़के गुप्त सूचना पर आधारित इस विशेष अभियान में जवानों ने एक तस्कर को मोटरसाइकिल समेत गिरफ्तार किया। उसके पास से तीन सोने के बिस्कुट बरामद हुए। बरामद सोने का कुल वजन 466.290 ग्राम है, जिसका अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 46 लाख 94 हजार 794 टका है। जब्त किया गया सारा सोना आगे की कार्रवाई के लिए घोजाडांगा सीमा शुल्क विभाग को सौंप दिया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम सुब्रत सरकार है। वह घोजाडांगा का निवासी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता